॥ जम्मू का टिकट कटा दो मेरी मैया ll
Bhakti Sagar 🌎
0:00 / 0:00
॥ जम्मू का टिकट कटा दो मेरी मैया ll
381 просмотр · 9 дн. назад
Bhakti Sagar 🌎
29 подписчиков
381 просмотр · 9 дн. назад
॥ जम्मू का टिकट कटा दो मेरी मैया ॥
जम्मू का टिकट कटा दो मेरी मैया,
बैठ रेल मैं आऊं रे, मेरी शेरोवाली मैया,
बैठ रेल मैं आऊं रे, मेरी मेहरोवाली मैया॥
बाण गंगा का ठंडा ठंडा पानी,
जदी से बुला लो मेरी वैष्णो रानी,
मैं आकर डुबकी लगाऊं रे, मेरी शेरोवाली मैया...
सुआ सुआ चोला मैया अंग विराजे,
गोटेदार चुनरी सर पे साजे,
केसर तिलक लगाऊं रे, मेरी शेरोवाली मैया...
अंधन को आंख देत कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया,
मैं भी अरज लगाऊं रे, मेरी शेरोवाली मैया...
ध्वजा नारियल भेंट चढ़ाऊं,
हलवा चने का मैया भोग लगाऊं,
तेरा रज रज दर्शन पाऊं रे, मेरी शेरोवाली मैया...
जम्मू का टिकट कटा दो मेरी मैया...