🇨🇳 Buddhist temple in China || China vlog 3
Himalaya On Road
0:00 / 0:00
🇨🇳 Buddhist temple in China || China vlog 3
266 просмотров · 2 недели назад
Himalaya On Road
639 подписчиков
266 просмотров · 2 недели назад
दोस्तों, आज मैं चीन के इनर मंगोलिया के शीलिन गोल में एक ऐसी जगह पहुंच गया, जिसे देखकर लगा कि भाई… ये चीन है या कई सौ साल पुरानी कोई फिल्म चल रही है! 😄
मेरे सामने है बेइज़ी टेंपल, एक बहुत पुराना बौद्ध मंदिर। इसकी कहानी करीब 280 साल पुरानी है।
कहा जाता है कि जब ये मंदिर बना था, तब यहां आसपास आज जैसा शहर तो दूर-दूर तक नहीं था। चारों तरफ खुला इलाका था और ये मंदिर धीरे-धीरे इस पूरे इलाके का एक बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन गया।
सबसे मजेदार बात ये है कि यहां आपको एक ही जगह पर चीनी, मंगोलियाई और तिब्बती संस्कृति का मेल दिखाई देता है।
आप इस मंदिर की छतों को देखो, लकड़ी की नक्काशी देखो, लाल दीवारें देखो—हर चीज में एक अलग कहानी छुपी हुई है।
और जरा सोचिए… आज हम यहां फोटो खींच रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं, लेकिन कभी इसी जगह पर सैकड़ों साल पहले भिक्षु रहते होंगे, प्रार्थना करते होंगे और दूर-दूर से लोग यहां आया करते होंगे।
और धीरे-धीरे मंदिर के आसपास लोग बसने लगे, व्यापार बढ़ा और आज का शीलिन गोल शहर विकसित होता चला गया।
तो दोस्तों, बाहर से देखने पर ये बस एक खूबसूरत पुराना मंदिर लगता है…
#viral #india #travel #youtubeshorts