नंदा अष्टमी पूजा , होकरा पिथौरागढ़ II NANDA YATRA II Hokara Village
VANI NEWS
0:00 / 0:00
नंदा अष्टमी पूजा , होकरा पिथौरागढ़ II NANDA YATRA II Hokara Village
16 706 просмотров · 5 л. назад
VANI NEWS
1,8 тыс. подписчиков
16 706 просмотров · 5 л. назад
उत्तराखंड में नंदादेवी के अनेक मंदिर हैं. यहाँ की अनेक नदियां एवं पर्वत श्रंखलायें, पहाड़ और नगर नंदा के नाम पर है. नंदादेवी, नंदाकोट, नंदाभनार, नंदाघूँघट, नंदाघुँटी, नंदाकिनी और नंदप्रयाग जैसे अनेक पर्वत चोटियां, नदियां तथा स्थल नंदा को प्राप्त धार्मिक महत्व को दर्शाते हैं! नंदा के सम्मान में कुमाऊं और गढ़वाल में अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं. भारत के सर्वोच्य शिखरों में भी नंदादेवी की शिखर श्रृंखला अग्रणीय है लेकिन कुमाऊं और गढ़वाल वासियों के लिए नंदादेवी शिखर केवल पहाड़ न होकर एक जीवन्त रिश्ता है. इस पर्वत की वासी देवी नंदा को क्षेत्र के लोग बहिन-बेटी मानते आये हैं! मुनस्यारी विकास खंड के तल्ला और मल्ला जोहार में नंदाष्टमी पर्व का मनाया जाता है । कई दिनों से शुचिता के साथ आहार व्यवहार करने वाले 75 से अधिक श्रद्धालु नंदा के जयकारे के साथ रवाना होते हैं पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और ध्वज पताकाओं के साथ देव-डांगरों के नेत्त्व में रवाना श्रद्धालु अति दुर्गम यात्रा करते हैं । मां नंदा के प्रिय पुष्प ब्रह्माकमल को लाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था उच्च हिमालय जाता है। यह जत्था 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर जाकर पूजा-अर्चना के बाद ब्रह्माकमल लेकर लौटता है और लाए गए सभी ब्रह्माकमल नंदा की मूर्ति पर अर्पित किए जाते हैं ! नन्दा की उपासना प्राचीन काल से ही किये जाने के प्रमाण धार्मिक ग्रंथों, उपनिषद और पुराणों में मिलते हैं. रूप मंडन में पार्वती को गौरी के छरू रुपों में एक बताया गया है. भगवती की 6 अंगभूता देवियों में नन्दा भी एक है. नन्दा को नवदुर्गाओं में से भी एक बताया गया है. भविष्य पुराण में जिन दुर्गाओं का उल्लेख है उनमें महालक्ष्मी, नन्दा, क्षेमकरी, शिवदूती, महाटूँडा, भ्रामरी, चंद्रमंडला, रेवती और हरसिद्धी हैं. शिवपुराण में वर्णित नन्दा तीर्थ वास्तव में कूर्माचल ही है. शक्ति के रूप में नन्दा ही सारे हिमालय में पूजित हैं. कुमाऊं मंड़ल के अतिरिक्त भी नन्दादेवी समूचे गढ़वाल और हिमालय के अन्य भागों में जन सामान्य की लोकप्रिय देवी हैं ! # UTTARAKHAND, # PAHAD, # NEWS, # PITHORAGARH,
HOKARA # KEDAR MAHAR
~-~~-~~~-~~-~
Please watch: "पत्ती मेला की अनसुनी कहानी "
• पत्ती मेला की अनसुनी कहानी
~-~~-~~~-~~-~