BAHOT MAJBOOR HAI SUGHRA | Suhail Banarasi | New Nauha Bibi Sugra Sa 1448-2026
Mission Of Karbala
0:00 / 0:00
BAHOT MAJBOOR HAI SUGHRA | Suhail Banarasi | New Nauha Bibi Sugra Sa 1448-2026
10 777 просмотров · 3 мес. назад
Mission Of Karbala
19,9 тыс. подписчиков
10 777 просмотров · 3 мес. назад
BAHOT MAJBOOR HAI SUGHRA | Suhail Banarasi | New Nohey Muharram 1448/2026
Tittle: BAHOT MAJBOOR HAI SUGHRA
Reciter : Suhail Banarasi
Poet: Syeda Midhat Zahra
Audio : TRP
Video: Mission Of Karbala
Edit : Zameer Abbas
Gfx : Intesar Hussain Faiz
New Noha 2026 | Muharram Noha 1448/2026
************
Poet : सैय्यदा मिदहत ज़हरा
************
तड़प कर उम्मे सलमा से कहा सुग़रा ने रो रो कर
बहुत मजबूर है सुग़रा
नहीं आए मुझे लेने मेरे भैया अली अकबर
बहुत मजबूर है सुग़रा
************
1_
ख़बर कर्बोबला की लेके कोई भी नहीं आया
ख़ुदाया किस तरह देखूं मैं अपने भाई का सेहरा
लिए शादी का अरमां दिल में ये कहती रही ख़्वाहर
बहुत मजबूर है सुग़रा
2_
कोई बीमार ओ लाग़र को नहीं करता है यूं तन्हा
है बिछड़ा जिस तरह ग़ुर्बत में मुझसे है भरा कुन्बा
मुक़द्दर ने है दिखलाया बहुत पुरख़ेज़ ये मंज़र
बहुत मजबूर है सुग़रा
3_
मुसलसल अश़्क के क़तरे मेरी आंखों से हैं बहते
मेरी हालत मेरे भैया को बतला दे कोई जा के
वतन से दूर है कुन्बा अकेली क्या करे मुज़्तर
बहुत मजबूर है सुग़रा
4_
ख़ुदाया मेरे बाबा का मुझे दीदार करवा दे
ज़माना हो गया बिछड़े हुए कुन्बे से मिलवा दे
सुकूं पाता नहीं है ये दिल ए मुज़्तर मेरा पल भर
बहुत मजबूर है सुग़रा
5_
भला कैसे रखे कोई दिल ए मजरूह पर क़ाबू
जिगर का खूं है इन आंखों से बहता सूरत ए आंसू
जियूंगी किस तरह मैं दिल पे रख के ज़ब्त का पत्थर
बहुत मजबूर है सुग़रा
6_
सताती है जुदाई हर घड़ी बाली सकीना की
नज़र के सामने फ़िरती है सूरत नन्हें भैया की
रवां रंज ओ अलम का है कलेजे पर मेरे ख़ंजर
बहुत मजबूर है सुग़रा
7_
सुकूं हासिल नहीं पल भर जिगर ग़म से लरज़ता है
मुसलसल दीद ए ग़मगीन से आंसू बरसता है
न जाने होंगे कैसे बाबा मेरे सिब्ते पैग़म्बर
बहुत मजबूर है सुग़रा
8_
रुलाता है लहू पैहम मुझे ये सदमा ए फ़ुर्क़त
अजब है शिद्दत ए रंज ओ मसायब से मेरी हालत
है डर मुझको कहीं मर जाए न ये आपकी दुख़्तर
बहुत मजबूर है सुग़रा
9_
भला अब दर्द सुग़रा का बयां हो किस तरह मिदहत
यही कहती रही दुखिया कि आके देख लो ग़ुर्बत
थी ऐसी बेकसी छाई क़लम भी रो दिया लिख कर
बहुत मजबूर है सुग़रा
--------- ©&℗CopyrighInformation.-----------
This video is protected under the international Digital Millennium copyright act. • All Rights of Nauha artwork, logo, audio & video are reserved by Mission Of Karbala. • All Rights for Worldwide and Online sale and distribution are reserved by Mission Of Karbala Copying, re-distribution, and editing of any kind is prohibited and will be an infringement of copyright.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
------------------ Official Website------------------
Please Support Our Channel Please Subscribe & Press Bell Icon
Like
Share
Subscribe
#missionofkarbala #mohammadaman #bibisughra #newmuharramnohey2026 #AliAkbar #Noha2026 #Muharram2026 #nohey2026 #Azadari #matamdari