UP News: Gorakhpur में गरजीं AISA की Neha Bora। कहा-आम लोगों के घर और रोजगार उजाड़ रही सरकार।
ETV Bharat Uttar Pradesh
0:00 / 0:00
UP News: Gorakhpur में गरजीं AISA की Neha Bora। कहा-आम लोगों के घर और रोजगार उजाड़ रही सरकार।
74 564 просмотра · 1 день назад
ETV Bharat Uttar Pradesh
76,2 тыс. подписчиков
74 564 просмотра · 1 день назад
UP News: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के शहरों और विश्वविद्यालय में Gen -Z महाजुटान यात्रा अभियान की कड़ी में सोमवार को AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा गोरखपुर पहुंचीं. गोकुल अतिथ भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेहा बोरा ने सीएम योगी, केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला. AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों के घर और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं. कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर बेहद चौंकाने वाला रहा है. पुराने मुकदमों का जिक्र करते हुए 1999 के महाराजगंज से जुड़े एक मामले में उस समय एक विवाद के बाद योगी आदित्यनाथ के काफिले से गोली चलने की घटना हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी सत्य प्रकाश यादव की मौत हुई थी. नेहा बोरा ने वर्ष 2007 में गोरखपुर में हुए सांप्रदायिक तनाव का जिक्र करते हुए तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ की गिरफ्तारी और उसके बाद की घटनाओं पर सवाल उठाए. आरोप लगाया कि उस वक्त हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर हिंसक गतिविधियां कीं. नेहा बोरा ने 2002 में हिंदू युवा वाहिनी के गठन के बाद संगठन से जुड़े लोगों पर दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख किया. दावा किया कि अलग-अलग थानों में दंगा, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, धमकी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह के खिलाफ दर्ज 70 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की बात कही.
https://www.etvbharat.com/hi/state/go...
#UPNews #BreakingNews #TopNews #HindiNews #latest #trending #politicalnews #nehabora
यहां पढ़ें पूरी खबर-
देश-विदेश से जुडी अन्य खबरों के लिए जुड़े ETV भारत ऐप से
अभी डाउनलोड करें : http://bit.ly/ETVBharat
ETV Bharat Uttar Pradesh is an exclusive news channel on YouTube which streams news related to Uttar Pradesh. Get latest news, breaking news, video, audio and feature stories in ETV Bharat Uttar Pradesh.
ईटीवी भारत उत्तर प्रदेश एक विशेष न्यूज़ चैनल है जो उत्तर प्रदेश से संबंधित समाचारों को प्रसारित करता है। आप ईटीवी भारत उत्तर प्रदेशके यूट्यूब चैनल पर नवीनतम समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, वीडियो, ऑडियो और फीचर कहानियां प्राप्त कर सकते हैं।
For daily news updates visit WWW.ETVBHARAT.COM or download ETV Bharat app :- https://bit.ly/33ZE4MX
हमारे सोशल मीडिया चैनल्स से जुड़े :-
Facebook ( फेसबुक ) :- / etvbharatuttarpradesh
Instagram ( इंस्टाग्राम) :- / etv_bharat_uttarpradesh
Twitter ( ट्विटर ) :- / etvbharatup