Перейти к содержимому

Love Story: बिहार में आधी रात की मुलाकात बनी शादी की वजह | Anil & Sarita

Anokhi Sach News

0:00 / 0:00

Love Story: बिहार में आधी रात की मुलाकात बनी शादी की वजह | Anil & Sarita

7 029 просмотров · 3 месяца назад
Anokhi Sach News
81 тыс. подписчиков
7 029 просмотров · 3 месяца назад
Love Marriage News Jamui Bihar #latestnews #love #lovemarriage #deoghar #devipur #lovemarrigecouple बिहार में अनोखी शादी :- घरवालों ने कहा- जो मर्जी करो; फिर रात में ही प्रेमिका से मिलने पहुंच गया देवघर का प्रेमी। बिहार के जमुई जिले में स्थित बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के नौवाडीह पंचायत के केदुवाआ टांड़ गांव में प्रेम प्रसंग का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां झारखंड से सीमा पार कर बिहार अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, उसकी चर्चा पूरे इलाके में है। ग्रामीणों के पकड़े जाने के बाद दोनों प्रेमियों ने आपसी सहमति से बिचकोड़वा के एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली। देवघर के अनिल का जमुई की लड़की पर आया था दिल। प्रेमी युवक अनिल तूरी पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत देवीपुर थाना क्षेत्र के कोसलीडीह गांव का रहने वाला है। वहीं, लड़की जमुई के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के की निवासी है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार जब परवान चढ़ा, तो दोनों ने एक-दूसरे से मिलने का फैसला किया। आधी रात को मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने घेरा तय योजना के मुताबिक, बीती रात अनिल तूरी अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलने के लिए केदुवाआ टांड़ गांव पहुंचा था। दोनों बात कर ही रहे थे कि तभी भनक लगते ही ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद रात में ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ता देख दोनों प्रेमियों ने ग्रामीणों और लड़की वालों की मौजूदगी में बिचकोड़वा स्थित एक स्थानीय मंदिर में जाकर शादी कर ली। ‪@AnokhiSachNews1‬