2540 छात्रों पर सिर्फ 10 शिक्षक! सड़क पर उतरे 1000 छात्र, बोर्ड एग्जाम सर पर...
Prabhat Khabar
0:00 / 0:00
2540 छात्रों पर सिर्फ 10 शिक्षक! सड़क पर उतरे 1000 छात्र, बोर्ड एग्जाम सर पर...
33 563 просмотра · 2 дня назад
Prabhat Khabar
2,54 млн подписчиков
33 563 просмотра · 2 дня назад
झारखंड के लोगों के अंदर आंदोलन की आग हमेशा जगी रहती है। इस राज्य में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपनी मांगों और अधिकारों के लिए आंदोलन करते नजर आते हैं। झारखंड आंदोलनकारी अपनी पेंशन की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं। छात्र रोजगार और नौकरी के लिए आंदोलन करते हैं। वहीं शिक्षक भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समय-समय पर आंदोलन का रास्ता अपनाते रहे हैं।
लेकिन ऐसी क्या नौबत आन पड़ी होगी कि स्कूली छात्रों को भी आंदोलन करना पड़ रहा है। आपके स्क्रीन पर चल रहा ये वीडियो सिर्फ एक विरोध-प्रदर्शन का नहीं है...यह तस्वीर उस व्यवस्था पर सवाल है, जहां करीब 2540 बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी महज 10 शिक्षकों के कंधों पर छोड़ दी गई है। कोडरमा के बासोडीह स्थित राज्य संपोषित-2 उच्च विद्यालय में बुधवार को छात्रों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। यह आक्रोश आज भी जारी है।
#Jharkhand #JharkhandNews #Koderma #KodermaNews #Basodih #StudentProtest #JharkhandStudentProtest #SchoolEducation #EducationNews #TeacherShortage #StudentsProtest #JharkhandEducation
Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/
Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/de...
Subscribe to our Channel: / prabhatkhabartv
Like us on Facebook: / prabhat.khabar
Follow us on Twitter: / prabhatkhabar
Follow us on Instagram: / prabhat.khabar
For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance
About The Company:
वर्ष 1984 में स्थापित न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस लिमिटेड भारत के शीर्ष मीडिया एवं संचार समूहों में एक है. यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है. इसके फ्लैगशिप ब्रांड का नाम है प्रभात खबर. कंपनी मोबाइल और गांवों के लिए निकलने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र के जरिये इवेंट एवं आउटडोर, इंटरनेट, वैल्यू ऐडेड सर्विसेज भी देती है.
प्रभात खबर महज एक समाचार पत्र नहीं है. यह लोगों की आवाज और आत्मा बन चुकी है. पत्रकारिता को समर्पित इस समाचार पत्र ने पत्रकारीय धर्म और उसके पारंपरिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया. इस संस्थान ने सदैव पत्रकारिता के मूल्यों का पालन किया. आज के दिन में प्रभात खबर भारत के सबसे ज्यादा प्रसारित हिंदी समाचार पत्रों की लिस्ट में सातवें नंबर (IRS Q4 2012) पर है. पाठक संख्या की वृद्धि के मामले में देश के 10 सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी समाचार पत्रों में यह अखबार शीर्ष पर था. इस समाचार पत्र की संपादकीय टीम ने सुशासन और पाठक केंद्रित ऐसे विषयों को उठाया, जो आगे चलकर मुद्दा बन गया. प्रभात खबर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और कोलकाता में प्रकाशित और प्रसारित होता है.