गहन आत्म-प्रेम एवं पूर्ण क्षमा के लिए - HO’OPONOPONO - Sandra Rolus in Hindi
Sandra Rolus
0:00 / 0:00
गहन आत्म-प्रेम एवं पूर्ण क्षमा के लिए - HO’OPONOPONO - Sandra Rolus in Hindi
85 585 просмотров · 4 г. назад
Sandra Rolus
196 тыс. подписчиков
85 585 просмотров · 4 г. назад
https://www.sandrarolus.com/links
अंग्रेज़ी में सत्र : • Ho'oponopono for Self love & Radical Forgi...
नमस्ते शोभायमान,
मेरा नाम सैन्ड्रा रोलस है और मुझे गर्व है आपका स्वागत करते हुए इस निशुल्क मार्गदर्शन सत्र से भरे हुए मेरे मेडिटेशन चैनल में।
यह हिंदी में मेरी पहली पेशकश है और मुझे आशा है कि इस शक्तिशाली Ho'oponopono प्रार्थना सत्र का आप आनंद लेंगे। कृपया सब्सक्राइब करें एवं मेरे कार्य को अपने मित्रों और परिजनों के साथ शेयर करें।
मेरे कार्य की शक्ति का आनंद लीजिए, जो कि हिंदी में अनुवादित है, यह 35 मिनट के गहरे आंतरिक उपचार और विश्राम सत्र के माध्यम से आपका मार्गदर्शन करेगा।
आज का सत्र पूरी तरह से आत्म-प्रेम एवं पूर्ण क्षमा को समर्पित है।
आप स्वयं पर 100% ध्यान केंद्रित कर सकते हैं... या फिर आप अपनी इच्छा/ध्यान को अपने एवं दूसरे व्यक्ति के बीच के क्षेत्र पर केंद्रित कर सकते हैं, आपके और उनके बीच की ऊर्जा के उपचार के आशय के साथ।
आप इस निशुल्क सत्र का उपयोग इन्हें शुद्ध करने के लिए भी कर सकते हैं;
धन कर्म
शारीरिक समस्याओं
चक्र
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ या हालात
विषैले संबंध
अस्वस्थ पारिवारिक संयोजन
कर्म बंध
जुड़वाँ लौ ऊर्जा या ट्विन फ्लैम ऊर्जा
या कुछ और जिसमें आप सद्भावना लाना चाहते हैं
मुझे बताएँ कि आपको कैसा लगा, मैं आपके अनुभवों को नीचे कमेंट सेक्शन में पढ़ना चाहूँगी।
इस मार्गदर्शन सत्र को पसंद करने और शेयर करने के लिए धन्यवाद और निशुल्क मार्गदर्शन सत्र से भरे इस चैनल को सब्सक्राइब करके इसे सपोर्ट करना न भूलिएगा।
सप्रेम,
सैन्ड्रा
इस तकनीक की उत्पत्ति
Ho’oponopono क्षमा करने एवं पुनर्मिलन का, हवाई का एक प्राचीन अभ्यास है। पारंपरिक तौर पर इसका अभ्यास परिजनों द्वारा परिवार के किसी ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता था जो कि शारीरिक रूप से अस्वस्थ होता था, क्योंकि ऐसी धारणा थी कि उस व्यक्ति के द्वारा की गई गलतियों के पछतावे ने उस व्यक्ति को अस्वस्थ किया है। आधुनिक शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि Ho’oponopono के अनुप्रयोग के दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं और इसका उपयोग किसी भी परिस्थिति, समस्या, मुद्दों, संबंधों या चिंता में किया जा सकता है, वो भी सरलता से बस सभी संबंधों के उपचार के लिए और आपके जीवन में सभी क्षेत्रों में प्रचुरता एवं समृद्धि की अभिव्यक्ति के लिए अपनी इच्छा और ध्यान को इन 4 महत्वपूर्ण मंत्रो के प्रयोग में लगाकर।
Ho'oponopono, के 4 सरल वाक्य जो आपके जीवन को बदल देंगे!
मैं क्षमा चाहती हूँ
कृपया मुझे क्षमा करें
मैं आपसे प्रेम करती हूँ
मैं आपका धन्यवाद करती हूँ
© Sandra Rolus सैन्ड्रा रोलस 2019
सैन्ड्रा रोलस द्वारा रिकॉर्डिंग एवं मूल स्क्रिप्ट डिवाइन कॉपीराइट कानून के अंतर्गत सुरक्षित है
संगीत क्रिस्टोफर लॉयड द्वारा