Перейти к содержимому

Shree Krishna Prayer (भगवान श्रीकृष्ण प्रार्थना )

DadaRahi-NAVGEET

0:00 / 0:00

Shree Krishna Prayer (भगवान श्रीकृष्ण प्रार्थना )

89 просмотров · 7 ч назад
DadaRahi-NAVGEET
718 подписчиков
89 просмотров · 7 ч назад
This prayer was written about four decades ago for the residents of Yadav Hostel, Harda, and it is still sung today. यह प्रार्थना लगभग 4 दशक पहले यादव छात्रावास, हरदा के निवासियों के लिए लिखी गई थी। और आज भी गाई जाती है। भगवान हे श्रीकृष्ण, हमको ज्ञान का वरदान दो, होवें अँधेरे दूर ऐसा, ज्योति का दिनमान दो मन से, वचन से, कर्म से — सबके लिये सुखकर सदा, उस आचरण की शील की, देना हमें प्रभु संपदा, हम पाप की परछाइयों में, मन न भरमाएँ कभी, अन्याय कितने हों सबल, ना शीश झुक पाए कभी, दृढ़ शक्ति का संकल्प दो, निज जाति का अभिमान दो! भगवान हे श्रीकृष्ण ... हम कर्म‑पथ पर हों अडिग, अविचल सदा बढ़ते रहें, इन मंज़िलों के पार, नूतन मंज़िलें गढ़ते रहें; प्रभु शक्ति दो, साहस सबल, उन्मुक्त हो अंकुरण, वह गंध दो परिवेश महके और यह वातावरण, हमको समर्पण, राष्ट्र को उत्थान दो, उत्थान दो! भगवान हे श्रीकृष्ण ... जो गिर रहे, उठ कर चलें, बढ़ कर चलें, सम्मान से, मिट जाएँ सारी दूरियाँ — इंसान की, इंसान से, है कामना इतनी प्रभो! इस प्रार्थना में, ध्यान में, तुम शक्ति बन, जागृत रहो — मन में, हृदय में, प्राण में, दो प्यार की वंशी अधर पर, निर्झरों के गान दो!