जमीन विवाद और डायन के नाम पर एक परिवार के 3 लोगों का हत्या कर एक गड्ढा में दफन ! ग्राउंड जीरो से....
जनपक्ष आवाज (Janpaksh Awaaz)
0:00 / 0:00
जमीन विवाद और डायन के नाम पर एक परिवार के 3 लोगों का हत्या कर एक गड्ढा में दफन ! ग्राउंड जीरो से....
10 465 просмотров · 3 недели назад
जनपक्ष आवाज (Janpaksh Awaaz)
550 подписчиков
10 465 просмотров · 3 недели назад
#चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत केंजरा के तारोबबुरू टोला में 21 अगस्त की रात एक 12 वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार कुल्हाड़ी (टांगी) से हत्या कर दी गई। मृतकों में 40 वर्षीय राजिन दोराईबुरू, उनकी 38वर्षीया पत्नी जानो दोराईबुरू और 12 वर्षीय बेटा कांडे दोराईबुरू शामिल हैं।
#इस सनसनीखेज घटना को गांव के ही कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके करीबी रिश्तेदारों ने अंजाम दिया। पुलिस ने 27 अगस्त को तीनों शव बरामद कर लिए हैं। इस मामले में टोंटो पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर शवों के साथ-साथ हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू के अनुसार, इस घटना की जानकारी 26 अगस्त को मृतक के बड़े बेटे रमिया दोरायबुरू की लिखित शिकायत के बाद मिली।
शिकायत में बताया गया था कि जमीन विवाद को लेकर उनके पिता राजिन दोरायबुरू, मां जानो दोरायबुरू और 12 वर्षीय छोटे भाई कांडे दोराईबुरू की हत्या कर शवों को छिपा दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने एक छापेमारी दल का गठन किया। टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए केंजरा टोला ताराबबुरू से बॉज दोरायबुरू (19 वर्ष) और मच्चिया दोरायबरू (20
मृतक का बेटा रमिया दोराईबुरु
पुलिस बता रही जमीन विवाद, बेटा ने कहा- मां को कहते थे डायन : पुलिस
की प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, मृतक के बेटे रमिया ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी उसकी मां पर डायन होने का आरोप लगाते थे। पुलिस बेटे के इस आरोप की भी जांच कर रही है।
#जिंदा बचे बेटे ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार
इस हत्याकांड में बच गए परिवार के एकमात्र जीवित सदस्य, दंपती के बड़े बेटे रमिया दोराईबुरू ने पूरे हत्याकांड की जानकारी दी है। वह जमशेदपुर में रहकर एक ठेकेदार के अधीन काम करता था, इसलिए घर पर नहीं था। उन्हें जब गांव से यह जानकारी मिली कि उनके घर में कोई घटना घटी है, तो वे सोमवार को गांव पहुंचे। इसके बाद, ग्राम मुंडा के साथ 26 अगस्त को थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर तीनों शव और हत्या में इस्तेमाल की गई खन से
ने उनके माता-पिता और भाई की हत्या करने के बाद घर के मुर्गे-मुर्गियां, बकरा और सारा सामान लूट लिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मुर्गा-खस्सी काटकर गांव में जमकर पार्टी की और नाच-गाना किया। ग्रामीणों ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कांड में 5 से 6 लोग शामिल हैं। साथ ही, उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।