First Song Dedicated to Baba | 18 January 1970 | Shanti Stambh Mt Abu | ऐ मेरे प्यारे बाबा | BK Song
Brahma Kumaris Hapur
0:00 / 0:00
First Song Dedicated to Baba | 18 January 1970 | Shanti Stambh Mt Abu | ऐ मेरे प्यारे बाबा | BK Song
378 008 просмотров · 9 мес. назад
Brahma Kumaris Hapur
24,5 тыс. подписчиков
378 008 просмотров · 9 мес. назад
“ऐ मेरे प्यारे बाबा” — यह पहला गीत बाबा को समर्पित है, जिसे शांति स्तम्भ (Shanti Stambh), Abu में 18 जनवरी 1970 को बहनों द्वारा गाया गया।
इस गीत में बाबा के प्रति बच्चों का प्रेम, स्मृति और अटूट विश्वास भावनाओं के साथ व्यक्त किया गया है।
🙏 Om Shanti
📍 Location: Shanti Stambh, Mt Abu
📅 Occasion: 18 January Special 1970
🎤 Sung by: BK Sisters (Brahma Kumaris)
#BrahmaKumaris #Hapur #OmShanti #BKSongs #ShantiStambh #18January
Lyrics
[Verse 1]
ऐ मेरे प्यारे बाबा
ऐ मेरे प्यारे बाबा
बैठे वतन में जाकर
बच्चे बुला रहे हैं
मिल जाओ आज आकर
ऐ मेरे प्यारे बाबा
[Verse 2]
तुझ सा न और कोई
इतना लगे जो प्यारा
तुझ सा न और कोई
इतना लगे जो प्यारा
मझधार में थी नैया
दिया आपने किनारा
माया की आंधियों से
माया की आंधियों से
ले जाते हो बचाकर
ऐ मेरे प्यारे बाबा
[Verse 3]
तूने छूड़ाया आकर
दुनिया के बंधनों से
उत्तम है एक कन्या
अब सौ ब्राह्मणों से
हैं शक्तियाँ बनाया
हैं शक्तियाँ बनाया
सिर पे कलश टिका कर
ऐ मेरे प्यारे बाबा
[Verse 4]
दिन जनवरी अठारा
भूले नहीं भुलाये
इस दिन तो प्यारे बाबा
तेरी याद बहुत आये
आ जाओ फिर वतन से
संग ले चलो हमें भी
अव्यक्त अब बनाकर
ऐ मेरे प्यारे बाबा
[Verse 5]
ऐसे तो बाबा प्यारे
नहीं दूर आप हम से
तुम अब भी दे रहे हो
श्रीमत कदम कदम पे
आ जाओ तुम वतन से
आ जाओ तुम वतन से
मुरली मधुर सुनाने
ऐ मेरे प्यारे बाबा
[Verse 6]
पूरे कीये हैं तूने
अरमान सारे आकर
भूलेंगे कैसे तुमको
तेरा प्यार बाबा पाकर
कह जाओ मीठे बच्चे
कह जाओ मीठे बच्चे
हमें गले से लगाकर
ऐ मेरे प्यारे बाबा
ऐ मेरे प्यारे बाबा
बैठे हो जा वतन में
बच्चे बुला रहे हैं
बच्चे बुला रहे हैं