एक के बिगड़ने से सब बिगड़ जाते हैं,वो एक कौन? लक्ष्मी, जगदम्बा,माया यह सब मुख्य माताएँ हैं।VCD:1298
अध्यात्म विद्या रहस्य [ सार- विस्तार-सार ]
0:00 / 0:00
एक के बिगड़ने से सब बिगड़ जाते हैं,वो एक कौन? लक्ष्मी, जगदम्बा,माया यह सब मुख्य माताएँ हैं।VCD:1298
491 просмотр · 2 нед. назад
अध्यात्म विद्या रहस्य [ सार- विस्तार-सार ]
216 подписчиков
491 просмотр · 2 нед. назад
एक के बिगड़ने से सब बिगड़ जाते हैं। वो मुखिया कौन? जगदम्बा। सारा मदार उसके लिए है, जिसके लिए बोला-- "नैया हिलेगी डुलेगी लेकिन डूबेगी नहीं।" लोग समझते हैं-अरे! अब तो खत्म हो गई,अरे! शादी करके बैठ गई,कोर्ट मैरिज हो गई। अरे!रे, रे,रे, रे,रे ssss...बच्चा भी पैदा हो गया। अरे! राम राम... बच्चा तो क्या बच्ची भी पैदा हो गई। ये तो पूरी दुर्गति हो गई। बाप कहते हैं धत तुम्हारी की! अरे! तुम अपने को देखा--"कितनी बार नाक रगड़ते हो" अकेली जगदंबा को पकड़ लिया। शर्म नहीं आती तुमको, अपनी अम्मा के लिए ऐसे कहते हुए। अरे!एक बूंद के एक अंश से भी बच्चा पैदा हो सकता है। ऐसे थोड़ी बोलना चाहिए। पहले अपनी हालात देखो। तब दूसरे के ऊपर उंगली उठाओ। ये परचिंतन पतन की जड़ है।
प्रकृति माता कही जाती है। माया माता कही जाती है। जिसको माता का दर्जा मिला हुआ है। भगवान के साथ इतनी ऊंची स्टेज का दर्जा मिला हुआ है। अरे! कितनी माताएं गाई जाती हैं? एक लक्ष्मी माता गाई जाती है। पूजा होती है कि नहीं? होती है। सीता माता गाई जाती है। पूजा होती है कि नहीं? होती है। माया माता गाई जाती है, मेहरौली में देखो जाके। राष्ट्रपति जाता है मेले में योगमाया के मंदिर में और बड़ा मेला होता है और लोग खूब फूल चढ़ाते हैं। तो योगमाया के मंदिर हैं कि नहीं? पूजा होती कि नहीं? होती है। बिना प्योरिटी के पूजा हो गई? नहीं। कैसी प्योरिटी है? घर में से भाग जाने की प्योरिटी है? घरबार छोड़ के भाग जाने की प्योरिटी तो नहीं है। घर-गृहस्थ में रहना है, लेकिन रहते हुए भी बुद्धि जो है, एक में लगी रहे, दूसरों में बुद्धि ना जाए, उसको कहते हैं- प्योरिटी। इसलिए जगदंबा को कमल का फूल दिखाता दिखाया जाता है।
कमल के फूल का मतलब क्या है? विष्णु को जो चौथे हाथ में नीचे कमल दिखाया गया है, वो कौन सी आत्मा की निशानी है?... कमल का फूल अर्थात कीचड़ में रहती है। कौन से कीचड़ में? वो बेसिक वाली ब्रह्मा कुमार कुमारियां नहीं, वहां कीचड़ में नहीं, वैसे तो सारी दुनिया कीचड़ है। एडवांस की ब्रह्मा कुमार कुमारियां और उनके आश्रम नहीं उस कीचड़ में नहीं। वो दुनियावी कीचड़ है। आज पतित दुनिया है, कि पावन दुनिया है? वो भी पतित दुनिया है। चलो नंबरवार सही। और बाहर की दुनिया जो ज्ञान में से टूट पड़ते हैं, देखने में आता है टूट पड़ते हैं। लेकिन उनकी बुद्धि बाबा की याद में लगी हुई है या नहीं लगी हुई है? हम जानते हैं क्या? नहीं।
तो महाकाली को तो दिखाया जाता है। शंकर के ऊपर पांव रखती है, तो भी बुद्धि में मस्तक में चित्र किसका दिखाया जाता है? शंकर का चित्र दिखाते है। शिव का चित्र नहीं होता। तो इससे साबित होता है कि वो साकार में निराकार को अभी भी याद करती है। तो वो एक पतित जब तक पावन ना बन जाए,जिस नैया के बारे में गायन है- नैया हिलेगी, डुलेगी, लेकिन डूबेगी नहीं। सबकी बुद्धि में बैठा हुआ है - गई की गई डूब गई। अब नहीं उबर सकती, लेकिन बाप क्या कहते हैं? नैया हिलेगी डुलेगी लेकिन डूबेगी नहीं। भले महाकाली का पार्ट है, क्योंकि बाप के कार्य में सहयोगी है। क्या है बाप का कार्य विशेष? तीन मूर्तियों में जो ऊंचे से ऊंची मूर्ति है उसका कार्य क्या है, विशेष? विनाश करना। तो वो कौन करता है? असुर संहारणी शक्तियाँ गाई हुई है। उन शक्तियों में मुख्य शक्ति कौन है, जो असुरों का संहार करती है? जगदम्बा, वही जगदंबा महाकाली का रूप धारण करती है। स्थापना में भी सहयोगी है और विनाश में अव्वल नंबर है।
स्थापना में अव्वल नंबर कौन ले लेता है? [ किसी ने कहा-जगदंबा] हर बात में जगदंबा, अब जगदंबा के ही सुपुत्र बन गए। वो स्थापना करती है? पालना करती है? महाकाली?? चुप हो गया। बोलो - [ किसी ने कहा--योगिनी] योगिनी नहीं, लक्ष्मी। जिसके लिए बोला है- विजयमाला का आवाहन करो। क्योंकि योगिनी माता जो है वह तो फिर भी रुद्रमाला का मणका है। जो रुद्रमाला के मणके हैं, वह पुरुष हैं,स्वभाव संस्कार से जन्म जन्मांतर के या स्त्री है? पुरुष हैं। तो दुर्योधन दुशासन वृत्ति उनमें थोड़ी बहुत भरी हुई होगी कि नहीं? होगी। जब स्त्री चोला धारण करेंगे तो पक्के रहेंगे। कब? 63 जन्म में। लेकिन अभी? अभी स्त्री चोला तो हैं, लेकिन चोले को प्रधानता दें या आत्मा को प्रधानता दें? आत्मा को प्रधानता देंगे, तो दुर्योधन दुशासन वृत्ति। जन्म जन्मांतर का बड़ा राजा बनेगा या रानी बनेगी? राजा बनेगा।
VCD 1298