Перейти к содержимому

10 वोटों का दावा, BJP प्रत्याशी को मिले शून्य, मुंडवा में BJP का खेल बिगाड़ गए विक्की सादावत !

Rajasthan Tak

0:00 / 0:00

10 वोटों का दावा, BJP प्रत्याशी को मिले शून्य, मुंडवा में BJP का खेल बिगाड़ गए विक्की सादावत !

3 969 просмотров · 7 часов назад
Rajasthan Tak
2,03 млн подписчиков
3 969 просмотров · 7 часов назад
नागौर के मुंडवा में नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव ने ऐसा सियासी गणित देखने को मिला है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है... क्योंकि यहां सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी... लेकिन अध्यक्ष पद का चुनाव आते ही उसकी पूरी बाजी पलट गई... मुंडवा नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं... चुनाव में बीजेपी ने 10 वार्ड जीते... आरएलपी के 7, कांग्रेस के 3 और निर्दलीय 5 पार्षद चुने गए... यानी वार्ड चुनाव के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई... लेकिन अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी की तस्वीर बिल्कुल उलट गई... बीजेपी ने गीता देवी को अपना अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया... लेकिन नतीजा आया तो गीता देवी के खाते में एक भी वोट नहीं था... जी हां, बीजेपी के पास 10 पार्षद थे... लेकिन उसकी अपनी ही प्रत्याशी को 0 वोट मिले... उधर आरएलपी ने कांग्रेस के समर्थन से अलका देवी कंदोई को मैदान में उतारा... कांग्रेस के 3 और आरएलपी के 7 पार्षद मिलाकर संख्या 10 होती थी... लेकिन अलका कंदोई को कुल 13 वोट मिले... यानी कांग्रेस-RLP के आंकड़े से 3 वोट ज्यादा... और मुकाबला सिर्फ एक वोट से तय हुआ... निर्दलीय उम्मीदवार घनश्याम सादावत को 12 वोट मिले... जबकि अलका कंदोई के खाते में 13 वोट आए... इस तरह अलका कंदोई ने महज एक वोट के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया... #Mundwa #MundwaElection #Nagaur #NagaurNews #NikayChunav2026 #RajasthanNikayChunav #BJP #Congress #RLP #RajasthanPolitics #MundwaChairman #RajasthanNews #RajasthanTak -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan #RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook:   / rajasthantakofficial   Twitter:   / rajasthan_tak