Перейти к содержимому

रुद्रप्रयाग का संस्कृत गाँव बेंजी | 500 साल पुराना संग्रहालय | Benji Sanskrit Village....😳

Devbhoomi with Parikshit

0:00 / 0:00

रुद्रप्रयाग का संस्कृत गाँव बेंजी | 500 साल पुराना संग्रहालय | Benji Sanskrit Village....😳

110 просмотров · 10 дн. назад
Devbhoomi with Parikshit
155 подписчиков
110 просмотров · 10 дн. назад
आज काफी समय बाद मैं अपने गाँव भ्रमण पर गया। मेरा गाँव उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक में स्थित है, जिसे सरकार ने आदर्श संस्कृत ग्राम घोषित किया है। गाँव पहुँचते ही बचपन की बहुत सी यादें ताज़ा हो गईं। वही रास्ते, वही खेत, लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है। इस वीडियो में मैंने पूरे गाँव का भ्रमण किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे: 00:00 - गाँव की शुरुआत और पहला नज़ारा 01:30 - गाँव के रास्ते और पुराने मकान 03:00 - हमारा प्राइमरी स्कूल जहाँ मेरे चाचा-ताऊ ने पढ़ाई की थी 05:00 - आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति 06:30 - गाँव का संग्रहालय और पुरानी धरोहर गाँव में पलायन एक बड़ी सच्चाई है। बहुत से परिवार रोज़गार के लिए बाहर चले गए हैं, इसलिए कई मकान आज खंडहर जैसे दिखते हैं। रास्तों में साफ-सफाई की कमी भी दिखी। हमारा प्राइमरी स्कूल जो कभी बच्चों से भरा रहता था, आज वहाँ 1-2 बच्चे ही रह गए हैं। वीडियो के आखिर में मैं गाँव के संग्रहालय में गया। वहाँ हमारे पूर्वजों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बहुत सी पुरानी चीज़ें रखी हुई हैं, जैसे पुराने बर्तन, खेती के औज़ार और लकड़ी के सामान। नई पीढ़ी ने शायद ही ऐसी चीज़ें देखी होंगी। इस वीडियो को बनाने का मकसद किसी को बुरा कहना नहीं है, बल्कि अपनी यादों को सहेजना और गाँव की आज की स्थिति आप सबके सामने रखना है ताकि हम सब मिलकर अपने गाँव के बारे में सोचें। अगर आप भी पहाड़ से हैं तो आपको ये वीडियो अपने गाँव की याद जरूर दिलाएगा। आपका गाँव कौन सा है और वहाँ का क्या हाल है? कमेंट में जरूर बताइए। वीडियो पसंद आए तो लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें। जय देवभूमि, जय उत्तराखंड! #uttarakhandvlog #rudraprayag #pahadivlog #villagevlog #garhwal #devbhoomiuttarakhand #adarshsanskritgram #gaonbhrahman #uttarakhandculture