Перейти к содержимому

सुग्रीव और बाली | Ramayan Katha

Bharat Ki Amar Kahaniyan

0:00 / 0:00

सुग्रीव और बाली | Ramayan Katha

15 596 просмотров · 3 дня назад
Bharat Ki Amar Kahaniyan
1,05 млн подписчиков
15 596 просмотров · 3 дня назад
श्री राम माता सीता को खोजते हुए सुग्रीव के पास पहुँच जाते हैं और उनसे उनकी मित्रता हो जाती है। सुग्रीव श्री राम को बताता है की कैसे बाली ने उसका राज पाठ और उसका अधिकार छिन लिया है और उसे वन में छिपकर रहना पड़ रहा है। श्री राम सुग्रीव को उसका राज्य और सम्मान वापस दिलाने के लिए बाली का वध करने के वचन देते हैं। सुग्रीव को श्री राम बाली से युद्ध करने के लिए भेजते हैं और छिपकर बाली पर बाण चला देते हैं। बाली मरते वक्त श्री राम से पूछता है कि उन्होंने धोके से उस पर बाण क्यों चलाया है तो श्री राम उसे कहते हैं की तुमने भी अपने भाई के साथ अधर्म किया है जिसकी सजा तुम आज भोग रहे हो। बाली को अपनी गलती का अहसास हो जाता है और वो अपने पुत्र अंगद को श्री राम की सेवा करने की आज्ञा देते हुए अपने प्रण त्याग देता है। बाली का अंतिम संस्कार किया जाता है और श्री राम की आज्ञा से सुग्रीव का राज्याभिषेक लक्ष्मण करते हैं। भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। #ramayan #ramayana #shriram #lordrama #ramkatha #ramayanserial #ramayanbhajan #rambhakt #sitaram #lokkatha #bharatkikahaniyan #bhaktistories #hindumytho #hindudevotional