युवाओं की जिद से राह हुई आसान
Sangam Dubey и Help by sonu
0:00 / 0:00
युवाओं की जिद से राह हुई आसान
183 просмотра · 3 дня назад
Sangam Dubey и Help by sonu
183 просмотра · 3 дня назад
दर्द न दें सड़क के गड्ढे, पसीना बहाते हैं नेपथ्य के नायक
——
गोरखपुर: युवाओं की एक टोली रोज सुबह सड़क पर निकलती है। मंजिल होती है आम राहगीरों का सुकून। इसके लिए यह टोली सड़क के गड्ढों के पास रुकती है। कुदाल और टोकरी लिए ये युवा आसपास से गिट्टी-मिट्टी लेकर गड्ढों को भरती है। गड्ढे भरकर यह टीम अगले पड़ाव पर पहुंच जाती है। बिना किसी प्रसिद्धि की चाह लिए लोगों की राह आसान करते नेपथ्य के इन नायकों ने शहर के कई मार्गों के गड्ढे पाटे हैं। काम के दौरान लोग पहले इन्हें किसी कार्यदायी संस्था के श्रमिक समझते हैं, लेकिन जैसे ही काम पूरा कर ये कपड़े बदलकर अपनी बाइक पर फर्राटा भरने को अग्रसर होते हैं, तो गाड़ियों पर इनके इंस्टा और यूट्यूब चैनल का लिंक देखकर सोच बदल जाती है। लिंक खोलते ही इनके सेवा कार्यों की लंबी शृंखला नुमाया होती है, जहां हर वीडियो पर इन्हें खूब सराहना भी मिल रही है।
#gorakhpur #gorakhpurdevelopment #gorakhpurlink #helping