पीएम श्री j n v धौलपुर में 'स्पेशल कैंपेन 6.0' के तहत ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Rajasthan Sujhav (Press), Samachar patr, NGO and S
0:00 / 0:00
पीएम श्री j n v धौलपुर में 'स्पेशल कैंपेन 6.0' के तहत ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित
6 просмотров · 7 часов назад
Rajasthan Sujhav (Press), Samachar patr, NGO and S
804 подписчика
6 просмотров · 7 часов назад
राजस्थान सुझाव
समाचार पत्र , एन जी ओ व सोसायटी
28/10/2026
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, धौलपुर में 'स्पेशल कैंपेन 6.0' के तहत ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित
धौलपुर, 28 अक्टूबर 2026
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, धौलपुर (राजस्थान) में आज 'स्पेशल कैंपेन 6.0' के अंतर्गत ई-वेस्ट मैनेजमेंट (E-Waste Management) विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ई-वेस्ट पर आधारित क्विज प्रतियोगिता रही, जिसे प्रार्थना सभा के दौरान संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंच संचालन मोहित जी द्वारा बेहद सुचारू और ऊर्जावान तरीके से किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन और पर्यावरण पर इसके प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरे) के सुरक्षित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे इलेक्ट्रॉनिक कचरे को लेकर समाज में जागरूकता फैलाएं और एक स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान का गायन किया गया, जिसके साथ ही इस जागरूकता कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजस्थान सुझाव का app आ गया है ।
सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य Community कार्ड प्राप्त करे - Powered by Kutumb App
https://primetrace.com/group/9394/pos...