Перейти к содержимому

Premanand Maharaj Disciple Death: रसिक दुलारी शरण की मौत का CCTV वीडियो देख रूह काँप जाएगी

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी

0:00 / 0:00

Premanand Maharaj Disciple Death: रसिक दुलारी शरण की मौत का CCTV वीडियो देख रूह काँप जाएगी

39 777 просмотров · 23 часа назад
Oneindia Hindi | वनइंडिया हिंदी
22,6 млн подписчиков
39 777 просмотров · 23 часа назад
Premanand Maharaj Disciple CCTV Video: संत प्रेमानंद महाराज के करीब 25 साल पुराने भक्त और साधक रसिक दुलारी शरण की वृंदावन में हुई अचानक मौत का खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है! चौथी मंजिल से गिरते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन यह खुदकुशी है या कोई बड़ा हादसा... जानिए इस पूरी वारदात का सच। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से लंबे समय से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण की अचानक हुई संदिग्ध मौत से हर कोई स्तब्ध है। 25 सितंबर की सुबह करीब 10 बजकर 35 मिनट पर हुई इस घटना का एक दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सामान्य रूप से चल रही सड़क पर अचानक चौथी मंजिल से एक शख्स नीचे गिरता है, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और राहगीरों में हड़कंप मच जाता है। रसिक दुलारी शरण पिछले कई सालों से वृंदावन में रहकर धार्मिक जीवन व्यतीत कर रहे थे और संत प्रेमानंद जी के अनन्य भक्तों में गिने जाते थे। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है, लेकिन घटना के पीछे की असली वजह क्या थी, इस पर अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस की फोरेंसिक टीम और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास लगे तमाम CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना से ठीक पहले रसिक दुलारी शरण की क्या मनःस्थिति थी और वे किससे मिले थे। देखिए वनइंडिया हिंदी की यह खास रिपोर्ट। About the Story: A shocking CCTV video has surfaced from Vrindavan showing the fatal fall of Rasik Dulari Sharan, a long-time disciple associated with spiritual leader Sant Premanand Maharaj. The incident took place on September 25 when the disciple allegedly fell from the fourth floor of a building. While the local police suspect it to be a case of suicide, a detailed probe involving forensic analysis and CCTV footage is underway to establish the exact cause of death. #PremanandMaharaj #VrindavanNews #CCTVFootage ~HT.410~PR.514~ED.106~GR.538~VG.HM~ ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- News that speaks your language – Oneindia App is now live | Click on the below link to download https://play.google.com/store/apps/de... Subscribe to OneIndia Hindi Channel for the latest updates on Politics, Sports, Entertainment and related videos... Youtube:    / @oneindiahindi   Follow us on X: https://x.com/oneindiaHindi Like us on Facebook :   / oneindiahindi   Follow us on Instagram :   / oneindiahindi