Ajitgarh Fort Talwas 😍 | Bundi Rajasthan
Yogi Travel Book
0:00 / 0:00
Ajitgarh Fort Talwas 😍 | Bundi Rajasthan
217 просмотров · 4 дня назад
Yogi Travel Book
133 подписчика
217 просмотров · 4 дня назад
राजस्थान राज्य के बूंदी जिले के तलवास गांव में स्थित है अजीतगढ़ दुर्ग जिसे स्थानीय लोग तलवास का किला नाम से जानते है। करीब 250 साल पुराने इस ऐतिहासिक किले का निर्माण बूंदी के हाड़ा चौहान राजवंश के शासक महाराव राजा अजीत सिंह जी ने सन 1770 से 1773 ईस्वी के बीच करवाया था। किला लगभग 500-600 फुट ऊंचे पहाड़ पर विशाल मैदानी भाग मे फैला हुआ है। यह किला मुख्य रूप से सामरिक और सैन्य सुरक्षा के लिए बनाया गया था। अरावली की दुर्गम पहाड़ियों पर ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ से चारों तरफ के मैदानी इलाकों और जंगलों पर पैनी नजर रखी जा सकती थी। बाहरी दुश्मनों और आक्रमणकारियों के हमलों से बूंदी रियासत की सीमाओं की रक्षा करने और सेना को सुरक्षित रखने के लिए इसे एक मजबूत सैन्य निगरानी चौकी (वॉचपॉइंट) के रूप मे बनाया गया था। तलवास का यह किला अपने प्राकृतिक सौंदर्य और अनोखी बनावट के लिए जाना जाता है, इस किले की सबसे अद्भुत और खास बात यह है कि बारिश के दिनों में किले के परिसर के भीतर ही एक प्राकृतिक वाटरफॉल (झरना) बहने लगता है, जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है। इसके साथ साथ यहाँ किले का मुख्य द्वार, रामसागर झील, कडुल्या कुंड, किले के बालाजी, रघुनाथ मंदिर, सैनिकों के रहने के लिए महल, घास के विशाल हरे भरे मैदान और कई जगह क्षतिग्रस्थ ऊंचा परकोटा भी देखने को मिलता है। किले के ठीक सामने नीचे की ओर यहाँ के जागीरदारों के इष्टदेव धुंधलेश्वर महादेव का मंदिर और रतन सागर झील स्थित है, जिसमें मानसून के समय भारी मात्रा में सुंदर कमल के फूल खिलते हैं। यह दुर्ग रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (सेंचुरी) के घने जंगलों के बीच एक पहाड़ी पर स्थित है, जिससे यहाँ पहुचने का रास्ता बेहद रोमांचक लगता है, आप यहाँ आकर राजस्थान की खूबसूरत लैंडस्केप और वाइल्डलाइफ का अनुभव भी ले सकते है।
—————————————————-
Bundi
Rajasthan
Bundi Rajasthan
Talwas fort
Hidden fort
unexplored places of rajasthan
unexplored fort of rajasthan
Hidden fort of rajasthan
Unexplored forts in rajasthan
rajasthan ka itihaas
अजीतगढ़ किला तलवास
तलवास का किला
Hidden Forts In India
Fort In Rajasthan
Hidden Fort In Rajasthan