Перейти к содержимому

यमुनानगर मे धम**कियों का मामला -X MLA दिलबाग सिंह ने एसपी से की मुलाक़ात,विधायक पर भी उंगली उठायी..

State News 71

0:00 / 0:00

यमुनानगर मे धम**कियों का मामला -X MLA दिलबाग सिंह ने एसपी से की मुलाक़ात,विधायक पर भी उंगली उठायी..

2 882 просмотра · 3 нед. назад
State News 71
36,1 тыс. подписчиков
2 882 просмотра · 3 нед. назад
गैंगस्टर धमकियों से दहशत, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार : यमुनानगर में गैंगस्टर धमकियों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व इनेलो विधायक और अभय सिंह चौटाला के समधी दिलबाग सिंह ने लगातार मिल रही धमकियों को लेकर यमुनानगर के एसपी से मुलाकात की। दिलबाग सिंह का कहना है कि शहर में आम आदमी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। उन्होंने दावा किया कि करीब 80 ऐसे लोगों को वह जानते हैं, जिन्हें गैंगस्टरों की तरफ से धमकियां मिल चुकी हैं। : यमुनानगर में अपराध और गैंगस्टर धमकियों को लेकर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने पुलिस प्रशासन के सामने चिंता जाहिर की है। एसपी से मुलाकात के दौरान उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों को मिल रही कथित धमकियों का मुद्दा उठाया। दिलबाग सिंह के मुताबिक, धमकियों का दायरा केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं है। उनका दावा है कि करीब 80 लोग ऐसे हैं, जिन्हें किसी न किसी रूप में धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों में डर का माहौल पैदा हो सकता है। बाइट.. दिलबाग सिंह, पूर्व विधायक:.. “शहर में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। करीब 80 लोगों को धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” *बाइट — एसपी यमुनानगर:... “पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोग और पार्टी के कुछ सदस्य हमसे मिलने आए थे। उन्होंने अपनी बात रखी, जिस पर उन्हें पुलिस की ओर से मौजूदा स्थिति और की जा रही कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हरजिंदर जैदी हत्याकांड में अब तक जांच में जो प्रोग्रेस हुई है, उसके बारे में भी उन्हें बताया गया है। हरियाणा पुलिस इस केस को क्रैक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। चाहे इंटरनेशनल कनेक्शन हों या लोकल, सभी पहलुओं की बारीकी और पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। जहां तक धमकियों का सवाल है, हत्याकांड के बाद कुछ लोगों को थ्रेट मिली है। पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी थ्रेट असेसमेंट की जा रही है और अब तक पांच लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।” Last वीओ : हाल ही के महीनों में दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था और एक गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। मुलाकात के दौरान दिलबाग सिंह ने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा और शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई करती है और धमकियों के पीछे कौन लोग हैं, इसका खुलासा जांच में कब होता है।