Перейти к содержимому

AMAA BAPU #Himachali Kullvi Folk Song # MAA BAAP #MATA PITA आमा बापू रे चरणा

Amarkala Creations

0:00 / 0:00

AMAA BAPU #Himachali Kullvi Folk Song # MAA BAAP #MATA PITA आमा बापू रे चरणा

4 216 просмотров · 6 лет назад
Amarkala Creations
899 подписчиков
4 216 просмотров · 6 лет назад
आप सभी प्रियजनों के साथ अतीव हर्ष के साथ दो शब्द साँझा करना चाहता हूँ ! जैसा कि विगत दिनों से आप सभी को ज्ञात होगा कि हमारा चैनल अमरकला क्रिएशन्स अपना पहला हिमाचली कुल्वी लोकगीत "आमा बापू रे चरणा" आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहा है जो कि हर एक माता पिता के लिए समर्पित है! मेरे मन में इस गीत की कल्पना मेरी स्वर्गीय माता श्रीमति अमरदेवी जी के कारण आयी! फिर विचार सम्पूर्ण समाज के माता पिता सब पर गया और यह गीत निजता से निकल कर सर्वस्पर्शी बन गया! माता सरस्वती की असीम कृपा, स्वजनों का प्रेम, मित्रों की प्रेरणा इस गीत को गीत बनने का सबसे बड़ा कारण रहा है! "शंख दी बैंड" "मिस्टर डेविड जी " "तेजिंदर नेगी जी " नरेंद्र ठाकुर जी ""एस डी कश्यप जी" "चन्द्रमणी तोशी जी" ने अभी तक के शुरूआती दौर में गीत संगीत के प्रति मेरी रुचि को और अधिक प्रोत्साहित करने का कार्य किया है! मैं आप सभी का आभारी हूँ! माँ बाप साक्षात् भगवान् का ही रूप होते हैं इसमें कोई संशय नहीं! इस लिए उनके चरण ही मंदिर स्वरूप हैं! उनकी सेवा ही परम धर्म है! माँ बाप से बढ़ कर प्रेम करने वाला संसार मैं कोई नहीं होता है यह परम और अटल सत्य है! आइये हम सब मिलकर अपने अपने माता पिता के प्रति श्रद्धा भाव रख कर उनके सुखद जीवन हेतु उन्ही की भाँती कष्ट उठाएं जैसे उन्होंने हमारे लिए उठाये हैं! मातृ ऋण और पितृ ऋण से उऋण होना सम्भब नहीं लेकिन आइये हम सब मिल कर प्रयास तो करें! समस्त माताओं और पिताओं को हमारा सादर प्रणाम! सबका आशीर्वाद हम पर बना रहे! पिता जी के आशीर्वाद स्वजनों के आशीष और परिवार के सहयोग से यह संभव हुआ है कि हम इस गीत को आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं! "चन्द्रमणी तोशी जी" ने "सोल ऑफ़ पार्वती" स्टूडियो मैं बैठ कर इस गीत के संगीत को बखूबी सजाया है मैं उनका तहेदिल से धन्यवादी हूँ! आने वाले दिनों में हम सब मिलकर आपके सामने और बेहतर करने का भरसक प्रयास करेंगे! हमारे चैनल अमरकला क्रिएशन्स को सब्सक्राइब लाइक और शेयर जरूर करें धन्यवाद! आपका ई० कृष्ण गोपाल ठाकुर " करियाणी " अमरकला क्रिएशन्स    / @amarkalacreations