Перейти к содержимому

Chhattisgarh News: नए प्रभारी सुखदेव भगत के तेवर, कांग्रेस में अनुशासन पर सख्त संदेश

ETV Bharat Chhattisgarh

0:00 / 0:00

Chhattisgarh News: नए प्रभारी सुखदेव भगत के तेवर, कांग्रेस में अनुशासन पर सख्त संदेश

89 просмотров · 1 день назад
ETV Bharat Chhattisgarh
87,1 тыс. подписчиков
89 просмотров · 1 день назад
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई. जिसमें संगठन की दिशा और आने वाले दिनों की रणनीति पर मंथन हुआ. प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में PCC अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद भगत के तेवर और उनके बयानों ने संगठन में अनुशासन के साथ-साथ जन मुद्दों पर कांग्रेस की आगे की सक्रियता के संकेत दिए. सुखदेव भगत ने संगठन में अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर विचारों की भिन्नता स्वीकार है, लेकिन अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में संगठन स्तर पर कार्रवाई की बात भी उन्होंने कही. नए प्रभारी के इस रुख को संगठन में जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. बैठक में स्मार्ट मीटर और बिजली बिल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. सुखदेव भगत ने स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन करने की रणनीति पर चर्चा की है. यानी आने वाले दिनों में स्मार्ट मीटर का मुद्दा कांग्रेस के आंदोलन का प्रमुख आधार बन सकता है. https://www.etvbharat.com/hi/state/co... #SukhdeoBhagat #Congress #Chhattisgarh #chhattisgarhnews #BreakingNews #TopNews #HindiNews #latest #trending ताजा खबरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप इंस्टाल करें, लिंक :- https://bit.ly/33ZE4MX For Daily News Updates visit WWW.ETVBHARAT.COM or Download the ETV Bharat App:- https://bit.ly/33ZE4MX You Can follow ETV Bharat Chhattisgarh ( ईटीवी भारत छत्तीसगढ़ ) On:- Facebook :   / 849891471773067   X (Twitter) :   / etvbharatcg   Instagram:   / etvbharatcg