गुरु किसको बनायें? और क्यों बनायें?
Radha Govind Mandir, Chandigarh
0:00 / 0:00
गुरु किसको बनायें? और क्यों बनायें?
10 038 просмотров · 4 года назад
Radha Govind Mandir, Chandigarh
165 тыс. подписчиков
10 038 просмотров · 4 года назад
सिद्धांत सार :
विश्व के पाँचवें मूल जगद्गुरु एवं काशी विद्वत परिषत् द्वारा जगद्गुरूत्तम की उपाधि से विभूषित श्री कृपालु जी महाराज को 'सनातनवैदिकधर्मप्रतिष्ठापन सत्सम्प्रदाय परमाचार्य' की उपाधि से भी अलंकृत किया गया है। इस दृष्टि से श्री महाराज जी के श्रीमुख से निकले दिव्य श्रीवचन ही वास्तविक सनातन वैदिक धर्म के उद्घोषक हैं। श्री महाराज जी ने हम कलियुगी जीवों के कल्याणार्थ समस्त वेद शास्त्रों का सार अपने दिव्य प्रवचनों में अत्यंत सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत किया है। इस वीडियो में 'ब्रह्म जीव माया' शीर्षक प्रवचन श्रृंखला में प्रकटित श्री महाराज जी के अलौकिक तत्त्वज्ञान के अति विशिष्ट अंश प्रस्तुत किये जा रहे हैं।
"भगवान कह रहे हैं उद्धव से।
गुरु को इष्टदेव मानो बन्धु मानो,
अपनी आत्मा मानो।
'अहमेव' मुझको मानो, मैं हूँ।
वो शरीर उसका अलग है।
हूँ मैं उसके भीतर govern करने वाला।
नैषां मतिस्तावदरुक्रमाङ्घिं स्पृशत्यनर्थापगमो यदर्थः ॥
महीयसां पादरजोऽभिषेकं निष्किंचनानां न वृणीत यावत् ॥७.५.३२॥
प्रह्लाद ने कहा था,
जब तक महापुरुष के चरणधूलि की उपासना न करोगे तब तक भगवत्प्रेम की आशा स्वप्न में न करना।
*******
वो साक्षात् भगवान है गुरु।
उसको न शरीर देखो, न क्रिया देखो,
उसके भीतर देखो। बाहर मत देखो।
नहीं तो बड़े-बड़ों को उड़ा देगा।
ऐसी एक्टिंग कर देगा कि भाग खड़े होओगे,
उसके आगे न खड़े हो सकते।
******
तो श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ महापुरुष
अगर किसी को भाग्यवश, भगवत्कृपा से,
गुरु कृपा से मिल जाय,
नम्बर दो,
हमारी समझ में वो आ जाय कि ये महापुरुष है।
सद्गुरु वैद्य वचन विश्वासा।
ये विश्वास हो जाय गुरु के प्रति।
और,
संजम यह न विषय की आशा॥
और,
रघुपति भक्ति सजीवन मूरी।
अनुपान श्रद्धा अति रूरी॥
ये दवा। यानी वो भक्ति।
तो इस प्रकार, राधा-कृष्ण तो आपके इष्टदेव
और गुरु वो जो श्रोत्रिय प्लस ब्रह्मनिष्ठ हो।
अगर ऐसा गुरु मिले
और हमारी श्रद्धा उस पर पक्की हो जाय,
फिर आगे कुछ नहीं है, सब बात बन जायेगी।"
—जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज
---------------------------------
Facebook : / shyamashyamsamiti
Instagram : / sushreeakhileshwarididi
Twitter : / sss_zirakpur
Telegram : https://t.me/sss_zirakpur
#Kripalu #RadheRadhe
#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज
#Jagadguru_Shri_Kripalu_Ji_Maharaj
#Jagadguru_Kripalu
#Radha #Krishna #Vrindavan #barsana #Prem_mandir #Bhakti #Hindu #Gita #Bhagawat #Ramayan #Ved #Philosophy #Spiritual #Bliss #God #Beauty #Guru #SpiritualMaster #Divine #BhagavatKatha #JagadguruShriKripalujiMaharaj
#religion
#Bhajan
#bhajan_video
#AkhileshwariDidi
#impiety_in_spirituality