ऐसे बनाओगे भिंडी मसाला तो उंगलियां चाटते रह जाओगे , खाते ही दिल खुश हो जाएगा ❤
Anu kitchen
0:00 / 0:00
ऐसे बनाओगे भिंडी मसाला तो उंगलियां चाटते रह जाओगे , खाते ही दिल खुश हो जाएगा ❤
41 просмотр · 4 дн. назад
Anu kitchen
25 подписчиков
41 просмотр · 4 дн. назад
रोज की भिंडी को बनाएं कुछ खास, सब उंगलियां चाटते रह
स्वादिष्ट भिंडी मसाला की रेसिपी 😋
सामग्री:
250 ग्राम भिंडी
2 प्याज बारीक कटे हुए
2 टमाटर बारीक कटे हुए
2 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
आधा चम्मच हल्दी
1 चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च
आधा चम्मच जीरा
1 चम्मच अमचूर पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल और हरा धनिया
बनाने की विधि:
सबसे पहले भिंडी को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
कड़ाही में तेल गर्म करके भिंडी को हल्का कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें।
अब उसी कड़ाही में जीरा डालें और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।
अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।
अब टमाटर और सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह पकाएं।
मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें फ्राई की हुई भिंडी डाल दें।
अच्छी तरह मिलाकर 3-4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
आखिर में अमचूर पाउडर और हरा धनिया डाल दें।
गरमा-गरम स्वादिष्ट भिंडी मसाला तैयार है। इसे रोटी, पराठे या पूरी के साथ परोसें। 😍
#BhindiMasala #BhindiRecipe #BhindiKiSabzi #MasalaBhindi #IndianFood #DesiFood #HomemadeFood #VegRecipe #IndianRecipe #TastyFood #EasyCooking #LunchRecipe #DinnerRecipe #CookingLover #FoodLovers #ViralRecipe #TrendingRecipe #FoodReels #YummyFood #GharKaKhana