Перейти к содержимому

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी बजाज नगर जयपुर 20.11- 13.1.26.Khadi Gram Udyog exh.in Bajaj Nagar, Jaipur

LAKHAN LAL MEENA

0:00 / 0:00

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी बजाज नगर जयपुर 20.11- 13.1.26.Khadi Gram Udyog exh.in Bajaj Nagar, Jaipur

1 311 просмотров · 10 мес. назад
LAKHAN LAL MEENA
1,97 тыс. подписчиков
1 311 просмотров · 10 мес. назад
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी बजाज नगर जयपुर 20.11- 13.1.26.Khadi Gram Udyog exh.in Bajaj Nagar, Jaipur Description :- खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का इंतजार अब खत्म हो गया है और य़ह 20 नवम्बर को बजाज नगर में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2025-26 का आगाज शुरू गया है l दरअसल इस राजस्थान खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन जयपुर शहर के बजाज नगर स्थित राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ स्थित प्रदर्शनी स्थल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उसी उत्साह के साथ किया जा रहा है । प्रदर्शनी का शुभारंभ 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ के अध्यक्ष इंदु भूषण गोयल, खादी ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक डॉ. राहुल मिश्रा और राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सचिव ब्रजेश कुमार चंदोलिया के कर कमलों से किया गया है । राजस्थानी खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ के मंत्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए 190 स्टाल लगाई गई हैं। स्टाल के डेकोरेशन का काम ज़ोरों- शोरों से किया गया है | मंत्री ने बताया कि सभी ग्राहकों को खादी के उत्पादों पर हर वर्ष की भांति छूट दी जायेगी l खादी प्रदर्शनी में सभी प्रकार के खादी के कपड़े जैसे कोट, जैकेट, शॉल, दरी, फर्श, धोती, साड़ियां, डिजाइनर शर्ट, कुर्ते,पायजामें, मफलर, रजाईयाँ, खेस आदि सर्दी के वस्त्र भी मिलेंगे | साथ ही ग्रामोद्योग में तिलकुटा, देसी गुड, च्यवनप्राश, देशी दवाइयां, ड्राई फ्रूट्स, पाचक आदि प्रोडक्ट आपको प्रदर्शनी में मिलेंगे l #खादीग्रामोद्योगप्रदर्शनीबजाजनगरजयपुर #khadi #exhibition20.11.25to13.1.26 #gramudhyog #trending #viral #Exhibition #khadiexhibition25 #BajajNagarjaipur #गांधीनगररेल्वेस्टेशनकेपास