रेस्टोरेंट स्टाइल हलवाई जैसे छोले की Secret रेसिपी /Chole Recipe in hindi /Chole Recipe
NargisKiRasoi
0:00 / 0:00
रेस्टोरेंट स्टाइल हलवाई जैसे छोले की Secret रेसिपी /Chole Recipe in hindi /Chole Recipe
55 просмотров · 6 дн. назад
NargisKiRasoi
264 подписчика
55 просмотров · 6 дн. назад
रेस्टोरेंट स्टाइल हलवाई जैसे छोले की Secret रेसिपी /Chole Recipe in hindi /Chole Recipe
#chhole #chole #chanamasala #cholemasala #cholebhature #cholerecipeinhindi #shadiwalechole
आज हम बनाएंगे रेस्टोरेंट स्टाइल और हलवाई स्टाइल छोले-आलू की सब्जी। इस तरीके से बनाएंगे तो छोले-आलू का स्वाद बहुत ही चटपटा, मसालेदार और लाजवाब आएगा। 😋
📍 Video Timeline (Aap direct apni pasand ka hissa dekh sakte hain):
00:00 - Intro & Result
01:00 - Chhole-Aloo Ingredients & Boiling Process
05:30 - Masala Preparation & Sautéing
08:30 - Mixing Chhole-Aloo & Special Tadka
10:00 - Final Serving & Tasting
सबसे पहले मैंने छोले रातभर पानी में भिगोकर रखे। सुबह इन्हें अच्छी तरह धोकर कुकर में डाला। साथ में दो आलू, एक तेज पत्ता, एक बड़ी इलायची और एक टुकड़ा दालचीनी का डाला। फिर पानी डालकर कुकर में 4 सीटी आने तक पकाया।
इसके बाद प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीसकर मसाला तैयार किया। पैन में तेल और जीरा डालकर पीसा हुआ मसाला डाल दिया और प्याज के सुनहरा भूरा होने तक अच्छी तरह भुना।
फिर दो टमाटर पीसकर डाले और मसाले को अच्छी तरह भून लिया। इसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, चाट मसाला, छोले मसाला और गरम मसाला डालकर थोड़ा पानी मिलाया और लगभग 2 मिनट पकाया।
अब इसमें उबले हुए छोले और आलू डालकर करीब 10 मिनट तक पकाया, ताकि सारे मसालों का स्वाद छोले और आलू में अच्छी तरह से आ जाए।
आखिर में हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक और कश्मीरी लाल मिर्च का स्वादिष्ट तड़का लगाया। 😋
इस तरह तैयार हुई हमारी रेस्टोरेंट स्टाइल और हलवाई स्टाइल चटपटी छोले-आलू की सब्जी।
एक बार इस तरह से बनाकर जरूर देखिए, घर वाले चटकारे लेते रह जाएंगे और मेहमान पूछेंगे—इतने स्वादिष्ट छोले-आलू बनाना कहाँ से सीखा? ❤️
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। 🙏
#AlooChole #CholeAloo #AlooCholeKiSabji #HalwaiStyle #RestaurantStyle #CholeRecipe #AlooCholeRecipe #CholeKiSabji #IndianFood #DesiFood #GharKaKhana #HindiRecipe #Cooking #CookingRecipe #TastyFood #SpicyFood #VegetarianRecipe #EasyRecipe #HomeCooking #DesiRecipe