Перейти к содержимому

श्रावस्ती: सिसवारा घाट पर राप्ती का कहर, सड़क के बेहद करीब पहुंची राप्ती नदी, मौके पर पहुंचे विधायक

UP Today News

0:00 / 0:00

श्रावस्ती: सिसवारा घाट पर राप्ती का कहर, सड़क के बेहद करीब पहुंची राप्ती नदी, मौके पर पहुंचे विधायक

3 519 просмотров · 11 дней назад
UP Today News
63,6 тыс. подписчиков
3 519 просмотров · 11 дней назад
राप्ती की कटान से भिनगा-गिलौला मुख्य मार्ग पर खतरा, 20 मीटर तक सड़क की ओर बढ़ी नदी | Shravasti News श्रावस्ती में राप्ती नदी की तेज कटान से भिनगा मुख्यालय को गिलौला से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर खतरा मंडरा रहा है। सिसवारा घाट के पास राप्ती नदी लगातार कटान करते हुए सिसवारा-गौहानिया-मधनगर अप्रोच रोड के बेहद करीब पहुंच गई है। पिछले तीन-चार दिनों में नदी करीब 20 मीटर तक सड़क की ओर बढ़ चुकी है। गुरुवार रात से सैकड़ों मजदूर कटान रोकने के लिए बचाव कार्य में जुटे हैं। शनिवार सुबह 9 बजे तक भी नदी किनारे मिट्टी और बालू से भरी बोरियां डालकर अप्रोच रोड और पुल को बचाने की कोशिश जारी रही। तेज बहाव के कारण कई बोरियां मिट्टी समेत नदी में बह जा रही हैं। भाजपा विधायक पंडित रामफेरन पांडेय ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बातचीत कर तत्काल कार्रवाई के साथ स्थायी समाधान के लिए तटबंध निर्माण की मांग की। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल की सुरक्षा को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। अगर राप्ती की कटान की रफ्तार नहीं थमी तो भिनगा-गिलौला मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो सकता है। साथ ही गौहानिया और मधनगर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा भी बढ़ने की आशंका है। 📍 लोकेशन: सिसवारा घाट, गिलौला, श्रावस्ती 📺 चैनल: UP Today News 🎤 रिपोर्टर: आरिफ खान 📞 खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क: 9793097412 / 9005383430 👍 वीडियो को Like करें 📲 खबर को Share करें 💬 अपनी राय Comment में बताएं 🔔 ऐसी छोटी-बड़ी खबरों के लिए UP Today News को Subscribe और Follow जरूर करें। #ShravastiTodayNews #ShravastiTodayNewsUp #UPTodayNews #ShravastiNews #Shravasti #RaptiRiver #RaptiCutting #Bhinga #Gilola #SiswaraGhat #FloodNews #RoadNews #UPNews #ShravastiFlood #BreakingNews