सिद्ध बाबा की पहाड़ी ।। जमीन से 800 फीट ऊपर भी पानी ।। Covered by Shubh Chintak
Ashwanee Sir
0:00 / 0:00
सिद्ध बाबा की पहाड़ी ।। जमीन से 800 फीट ऊपर भी पानी ।। Covered by Shubh Chintak
1 032 просмотра · 5 лет назад
Ashwanee Sir
2,51 тыс. подписчиков
1 032 просмотра · 5 лет назад
सिद्ध बाबा की पहाड़ी ।। जमीन से 800 फीट ऊपर भी पानी ।। Covered by Shubh Chintak
.
सिद्ध बाबा को मानने वाले लोग यह मानते हैं कि जो भी इंसान सिद्ध बाबा को जिस भी रूप में मदद मांगते हैं सिद्ध बाबा उसकी उस रूप में मदद करते हैं
सिद्ध बाबा एक पहाड़ पर बसे हुए हैं जो जमीन से लगभग 800 फीट ऊपर है इस स्थान तक लोगों को जाने के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था है
और सिद्ध बाबा के इस पवित्र स्थान पर ना तू किसी पंडित की जरूरत है और ना यहां कोई पंडित है लोग यहां आते हैं अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं और अपना प्रसाद सिद्ध बाबा को अर्पण करके यहां की सुंदरता को देखकर यहां से चले जाते हैं। इस स्थान पर किसी भी पंडित या किसी भी देखरेख की कोई जरूरत आजतक महसूस नहीं हुई।
यहां पर दूसरे दार्शनिक स्थानों की तरह ज्यादा चमक दमक तो नहीं है लेकिन यहां की मान्यता कुछ अलग ही है आप यहां देखो तो यहां कोई ऐसी सुख सुविधा या कुर्सी या कोई इतना बड़ा मंदिर सा तो नहीं दिखता लेकिन यहां कुछ आकृतियां हैं वह पत्थरों पर उभरी हुई हैं और यहां लोगों ने कुछ झंडे वगैरा और कुछ घंटे बगैरा टांगे हैं और यहां एक सिंपल साधारण सा एक दार्शनिक स्थान देखने में प्रतीत होता है लोग यहीं इसी पत्थर पर जो भी प्रसाद बगैरा लाते हैं वह लोग इसी पत्थर पर सिद्ध बाबा को प्रसाद अर्पण करते हैं। और अपनी इच्छाएं की पूर्ति में मदद करने के लिए सिद्ध बाबा की मदद मांगते हैं।
सिद्ध बाबा के स्थान से अगर हम नीचे नजर डालते हैं तो वह हम देखते हैं कि यहां पर कोई भी चीज बड़े-बड़े पेड़ छोटे-छोटे पौधे के रूप में दिखाई देते हैं और लोग अगर चल रहे हैं तो लोग कैसे दिखाई देते हैं जैसे कोई छोटा जीव जंतु चल रहा हो। यहां से हम जितनी दूर तक देखते जाएंगे उतना दूर तक हमको सिर्फ पेड़ ही दिखेंगे लोग बहुत कम दिखाई देते हैं क्योंकि यहां से लोगों को देखना बहुत मुश्किल हो जाता है, दिखाई देते हैं लेकिन बहुत छोटे रूप में।
यहां पर एक जलकुंड भी है जहां साल के 12 महीने पानी भरा रहता है और यह बहुत अजीब है कि जमीन में लोगों को पानी मिलना मुश्किल हो रहा है और इस स्थान पर मतलब सिद्ध बाबा के इस पवित्र स्थान पर जमीन से 800 फीट ऊपर भी इतना पानी आता कहां से है सुनने में बहुत ही आश्चर्य लगता है कि यहां पत्थरों के बीच पत्थरों पर पानी भरा रहता है और आज तक कोई पता नहीं कर पाया कि यह पानी यहां आता कहां से और यहां के पानी का स्वाद भी मैंने लिया है यहां के पानी का स्वाद ही अलग है और सबसे आश्चर्य की बात तो मुझे यही लगती है कि जमीन से 800 फीट ऊपर पानी पत्थरों पर कैसे भरा रहता है इसके पीछे क्या साइंस है आज तक इसके बारे में पता नहीं चला लेकिन गांव के लोगों का मानना है कि इस स्थान पर सिद्ध बाबा विराजमान है इसलिए यहां का पानी कभी खत्म नहीं होता।
और इस पानी की कुछ कहानियां तो इतनी आश्चर्यजनक है कि आपको भरोसा नहीं होगा कुछ दिन पहले की बात है यहां कुछ लोग आए हुए थे वह पहले सिद्ध बाबा के पहाड़ी पर गए और वहां से वह पानी भी भर कर लाए और वहां पर थोड़ा विश्राम करके नीचे आ गए कुछ देर बाद एक दूसरा इंसान गया लेकिन उससे वहां पानी की एक बूंद भी नहीं मिली और जब उसने यह वाक्य दूसरे लोगों के साथ सांझा किया वह बोला कि यार कुंड में पानी नहीं है तो लोगों ने कहा कि अभी हम कुछ देर पहले ही आए हैं कुंड तो पूरा पानी से भरा हुआ है और उस इंसान के बाद कुछ लोग और गए उनको भी पानी मिल गया यह कहानी वाकई में बहुत ही आश्चर्यजनक । सिद्ध बाबा को मानने वाले लोगों का मानना है की जो यहां ज्यादा पापी और अधर्मी इंसान पहुंचता है उसे सिद्ध बाबा के जल कुंड में पानी ही नहीं मिलता।
सुनने में बहुत ही आश्चर्यजनक कहानी है कि इस कुंड में कुछ लोगों को पानी मिल जाता है और कुछ लोगों को एक बूंद पानी भी नहीं मिलता उन्हें पूरी कुंड खाली दिखाई देती है कहानी तो बहुत आश्चर्यजनक है लेकिन यह सब कुछ सच है।
लोगों का क्या मानना है और इस बात में क्या सच्चाई है और क्या झूठ है इसका तो मैं बता नहीं सकता लेकिन एक बात जरूर है कि एक बात समझ में नहीं आती की लोगों को जमीन पर पानी नहीं मिलता पानी के लिए लोग कुआं खुदवा ते हैं और बुर्वेल भी करवाते हैं लेकिन उन्हें पानी मिलना मुश्किल हो जाता है लेकिन इस जगह पर जमीन से 800 फीट ऊपर ,पानी वह भी पत्थरों पर, पता नहीं कहां से आता है और ऐसा नहीं यह पानी आपको 12 महीने देखने को मिलेगा।
मैंने सोचा क्यों ना आप लोगों को भी इस पवित्र स्थान के दर्शन करवा दिए जाएं और इस स्थान पर जब भी मैं आता है तो बहुत ही शांति और सुकून मिलता है इस स्थान पर बैठने से दुनिया की सारी परेशानियां दूर दूर तक नहीं दिखाई देती और एक अलग ही आनंद मिलता है आप लोगों को वीडियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और आप लोग इस स्थान के बारे में क्या कहेंगे कमेंट करके जरूर बताएं।
और यहां की कुछ फोटो भी मैंने मोबाइल में ली है जो देखने में बहुत ही अजीब है यहां पर आप पेड़ों पर देखेंगे तो जो यहां के पेड़ हैं वह पत्थरों से चिपकी हुए हैं और पता नहीं किस तरह की उर्जा से यह पत्थरों पर बढ़ रहे हैं।यहां पर आप ज्यादा कुछ तो नहीं देख सकते लेकिन आप देखोगे यहां जो पेड़ है वह पेड़ पत्थरों पर लिपटे हुए हैं और कुछ पेड़ दो पत्थरों के बीच से निकले हुए हैं और बहुत बड़े-बड़े पेड़ पौधे हो गए हैं आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि यह कुछ पेड़ है जो कैसे पत्थरों से लिपटे हुए हैं।पत्थरों से लिपटे हुए यह पेड़ देखने में बहुत अजीब लगते हैं और हमारे दिमाग में सिर्फ एक ही प्रश्न उठता है कि यह पेड़ कैसे बढ़ रहे हैं और इन्हें कहां से पानी मिल रहा है जो धीरे-धीरे विशाल पेड़ बनते जा रहे हैं दिखने में यह दृश्य बहुत अजीब है।
.
#siddhbaba
#800feetparbhipaani
.
Jay siddh baba
.
Jay Hind Jay Bharat