Перейти к содержимому

साईं बाबा पर श्रद्धा बढ़ी और साईं ने शिरडी में आए तूफान को शांत किया | Best of Saibaba Stories

Shirdi Sai Baba TV

0:00 / 0:00

साईं बाबा पर श्रद्धा बढ़ी और साईं ने शिरडी में आए तूफान को शांत किया | Best of Saibaba Stories

30 225 просмотров · 1 г. назад
Shirdi Sai Baba TV
40,2 тыс. подписчиков
30 225 просмотров · 1 г. назад
कुलकरनी और गणपत कदम को साथ लेकर शिरडी आ रहा था तो उन्हें वापस से डाकू रोक लेते हैं लेकिन उन्हें जब कुछ नहीं मिलता तो वो भाग जाते हैं। द्वारिकानाथ कुलकरनी दोनों अपने साथ गणपत को लेकर आते हैं और साई को पैसे देने की बात करते हैं ताकि वो पैसे लेकर शिरडी छोड़ सके। साई के पास तरकारी के थैले में छुपा कर लाए पैसे थाले से ग़ायब हो जाते हैं। गणपत कदम को साई बाबा के चमत्कार से ह्रदय परिवर्तित हो जाता है वह साई के पास वापस आता है और उनसे आशीर्वाद लेता है। साई गणपत को सच्चाई और धर्म के रस्ते पर चलने की शिक्षा देते हैं और उसका उद्धार करते हैं। द्वारिकानाथ को बहुत क्रोध आता है लेकिन वो कुछ कर नहीं पता। काशीनाथ निम गाँव की धर्मशाला में रुकता है और जब वह भोजन कर रहा था तो एक भूखा आदमी उस से भोजन माँगने आता है तो काशीनाथ को साई की बात याद आती है और वो अपना भोजन उस व्यक्ति को दे देता है। काशीनाथ के कम्बल और पैसे द्वारिकानाथ के आदमी चुरा लेते हैं और उसे लाठियों से मारकर भाग जाते हैं। काशीनाथ बुरी हालत में वापस अपने घर आता है और अपनी पत्नी को बताता है की चोरों ने उसके सारे पैसे और कम्बल चुरा लिए हैं वह अपना सब कुछ लूट जाने पर दुःखी होता है और गोंडाजी के पैसे लौटाने की चिंता करता है। शिरडी में अचानक बहुत तेज तूफ़ान आ जाता है। तूफ़ान से शिरडी के सभी लोग बचने की कोशिश करते हैं। तूफ़ान से बचने के लिए सभी साई के पास जाते हैं। साई की द्वारिका माई में तूफ़ान नहीं होता लेकिन बाहर तूफ़ान के कारण विनाश हो रहा था। सभी साई से प्रार्थना करते हैं की वो तूफ़ान से उनकी रक्षा करे साई ध्यान में बैठे थे। सभी उनसे तूफ़ान रोकने के लिए प्रार्थना करते हैं। द्वारिकानाथ साई को पाखंडी कहते हैं और चुनौती देता है की अगर वो चमत्कारी हैं तो तूफ़ान को क्यों नहीं रोक रहा। सभी लोग साई की आरती करते हैं। साई ध्यान से जाग जाते हैं और तूफ़ान को रोक देते हैं। शिरडी में फिर से सब कुछ शांत हो जाता है और सभी साई की जय जयकार करते हैं। #saibaba #saibabastories #shirdisaibaba #omsairam #shirdi #saichamatkar #sairam #saibaba #शिर्डी #साई #bestofsaibabastories