Перейти к содержимому

मकर राशि (Capricorn) का चमत्कारी इष्टमंत्र

Yog Bhooshan Maharaj

0:00 / 0:00

मकर राशि (Capricorn) का चमत्कारी इष्टमंत्र

433 927 просмотров · 2 года назад
Yog Bhooshan Maharaj
304 тыс. подписчиков
433 927 просмотров · 2 года назад
मकर राशि का चमत्कारी इष्टमंत्र आपके नाम के अनुसार आपको मिली राशि का महत्व आपके जीवन में बहुत अधिक हैं, इससे पहले हमने धनु राशि के लोगो को उनके जीवन में सफलता, सुगमता व सुखद जीवन का यापन कैसे हो, इस पर बात की थी आज हम बात करने जा रहें हैं दसवीं राशि यानी मकर राशि की। मंत्र विज्ञान, ज्योतिष शास्त्र, अंक ज्योतिष, वास्तु विद्या, सामुद्रिक शास्त्र, स्वर विज्ञान, प्राण शक्ति आदि परामनोविज्ञान के अध्येता मंत्र महर्षि, धर्मयोगी गुरुदेव श्री योगभूषण महाराज जी ने मकर राशि के लोगों के जीवन को सुगम बनाने हेतु इस वीडियो में परिचर्चा की है। निश्चित रूप से यह परिचर्चा मकर राशि के जातकों के लिए सुस्वास्थ्य, शांति, सफलता, समृद्धि आदि प्रदान करने में सहयोगी बनेगी । ◆ जन्म के समय में चन्द्रमा जिस राशि में होता हैं वह जन्म राशि होती हैं। ◆ अपने इष्ट मंत्र की साधना करने से आपका आभामंडल, ऊर्जा चक्र इतना शक्तिशाली हो जाता हैं कि बाहर की कोई भी नकारात्मक उर्जा आपके ऊपर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं छोड़ पाती। ◆ मकर राशि के जातक वैसे तो स्वभाव से बहुत शांत रहते हैं लेकिन कभी-कभी आलस की वजह से उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और बहुत शक्ति होते हुए भी अपनी शक्तियों का ज्यादा प्रयोग नहीं कर पाते हैं इस वजह से उनके जीवन में शारीरिक रोग, मानसिक अशांति या आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। ◆ शनि न्यायप्रिय होता है यद्यपि सूर्य का पुत्र है शनि लेकिन पिता पुत्र का आपसी संबंध अच्छा नहीं रहता है, आपकी राशि का स्वामी शनि होने के कारण व्यापारिक कष्ट, आर्थिक संकट, व्यापार में बार-बार रुकावटें आ सकती है इन सभी संकटों से बचने के लिए आपको अपनी राशि के इष्टमंत्र की साधना अवश्य करनी चाहिए। ◆ शनि ग्रह की शान्ति के लिए किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम शनिवार की संध्याकाल की बेला (सूर्यास्त के समय) से जाप प्रारंभ करनी चाहिए एवं जप के समय अपने सामने एक तेल का दीपक अवश्य जलाएं। ◆ मकर राशि के जातकों को नीलम पहनना अच्छा माना जाता है एवं नीलम के स्थान पर आप सप्त मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं, शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति सप्त मुखी रुद्राक्ष को प्राण प्रतिष्ठित करके धारण करता है उस दिन से ही वह व्यक्ति धनवान बनना प्रारंभ हो जाता है। ◆ प्रतीक चिन्ह - मगरमच्छ ◆ मकर राशि का स्वामी - शनि ◆ जप संख्या - 12500, 16000, 27000 ◆ माला - नीले रंग की सूत, श्याम वर्ण, कमलगट्टे की, नीलम ◆ दिशा - दक्षिण ◆ आसन - नील वर्ण, श्याम वर्ण ◆ वस्त्र - नील वर्ण, श्याम वर्ण ◆ समय - 3 दिन • मंत्र :- ॐ ह्रः णमो लोए सव्व साहूणं।। ◆ जाप पूर्ण होने के पश्चात् रोजाना एक जाप अवश्य करें। ◆ शास्त्रीय उल्लेख हैं कि जो व्यक्ति अपनी सांसों के साथ अपनी राशि के इष्टदेव की आराधना और इष्टमंत्र की साधना करता हैं वह कभी दुःखी, उदास या परेशान नहीं होता और उसके जीवन में आने वाली आपत्ति-विपत्ति भी संपत्तियों का रूप ले लेती हैं। ◆ इस मंत्र का उच्चारण व इसके प्रयोग का वर्णन वीडियो में किया गया है, आप भी जैन धर्म के मंत्र विद्या से लिए गए इस मंत्र का जाप करें अवश्य ही आपको फायदा होगा। ◆ अपने परिवार एवं साथियों के साथ साझा कर अन्य लोगो को इसके लाभ से लाभान्वित कराएं। ◆ यकीन मानिए इस मंत्र साधना ने लाखों लोगो को लाभ पंहुचाया है और इस लाभ से आप भी लगातार लाभान्वित होना चाहते हैं तो हमारे इस चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफ़िकेशन बेल को ऑन कर दें। ◆ परम श्रद्धेय धर्मयोगी गुरुदेव श्री योगभूषण जी महाराज से व्यक्तिगत परामर्श के लिए आप नीचे दिए गए नम्बर पर संपर्क करें :- 9211881008, 9911071008. ------------------------------------------- Shri Yog Bhooshan Maharaj जी को Social Media पे Follow कीजिए :- You Tube :-    / @yogbhooshan   Facebook :-   / yogbhooshan   Twitter :-   / yogbhooshan   Instagram :-   / yogbhooshan   Connect With Us :- https://www.yogbhooshanmaharaj.com ✓ Please Subscribe This YouTube Channel and Click on The Notification Bell. ------------------------------------------- आपके लिए उपयोगी Videos - हर दिन की शुरुआत-महामांगलिक मंत्र के साथ    • Видео   ध्वनि विज्ञान का जीवन में प्रभाव    • ध्वनि विज्ञान का जीवन में प्रभाव || Mantra...   मंत्र शास्त्र का जीवन में प्रभाव    • मंत्र शास्त्र का जीवन में प्रभाव || Mantra...   मंत्र में क्या शक्तियां होती हैं ?    • मंत्र में क्या शक्तियाँ होती है? || Mantra...   मकर राशि के लोग करें इन इष्टदेव की आराधना    • मकर राशि के लोग करें इन इष्ट देव की आराधना...   ------------------------------------------- About : स्वस्थ, सुखद एवं समृद्धशाली जीवन के प्राचीनतम महाविज्ञान को हम तक पहुंचाने वाले परम श्रद्धेय मंत्र महर्षि श्री योगभूषण जी महाराज एक मानवतावादी आध्यात्मिक संत है, जो मानवीय जीवन के उत्थान, कल्याण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए समर्पित हैं । जिनके धार्मिक - वैज्ञानिक प्रवचन जन - गण - मन में एक दिव्य ऊर्जा का संचार करते हैं, जिनकी ओजपूर्ण वाणी जन-जन को भारतीय संस्कृति और धर्म से जोड़ती है, ऐसे धर्मयोगी संत श्री योगभूषण जी महाराज की वाणी को इस चैनल के द्वारा आप तक पहुंचाया जा रहा है । ये निश्चित ही आपके जीवन के आनंदमयी रूपांतरण में सहयोगी बनेगा । आप इसे देख रहे हैं इसका मतलब है कि आप अपने जीवन को और अधिक स्वस्थ, सुखद एवं समृद्धशाली बनाना चाहते हैं ! हमें आशा है कि आपकी खोज यहाँ समाप्त होगी ! हमसे जुडने के लिये हार्दिक धन्यवाद एवं आभार ! #mantravigyan #yogbhooshan #jainism #rashifal #rashibhavishya #astrology #astrologer #spiritualguru