जिला परिषद वार्ड-4 में प्रियंका नंदवाना पंचायती राज के अनुभव के साथ चुनावी मैदान में उतरीं
Headline News Channel
0:00 / 0:00
जिला परिषद वार्ड-4 में प्रियंका नंदवाना पंचायती राज के अनुभव के साथ चुनावी मैदान में उतरीं
21 379 просмотров · 10 дн. назад
Headline News Channel
134 подписчика
21 379 просмотров · 10 дн. назад
बारां जिला परिषद वार्ड-4 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका नंदवाना का गांव-गांव जनसंपर्क
बारां
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में बारां जिला परिषद के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका नंदवाना गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रही हैं और ग्रामीणों से संवाद कर रही हैं। प्रियंका नंदवाना इससे पहले पलायथा ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं। सरपंच के रूप में अपने कार्यकाल के अनुभव के आधार पर वे पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से परिचित होने की बात रख रही हैं। जनसंपर्क के दौरान वे ग्रामीणों से जुड़कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रही हैं।
प्रियंका नंदवाना अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया को अपना राजनीतिक गुरु मानती हैं। वे भाया दंपति के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से प्रेरणा लेकर जिला परिषद चुनाव के मैदान में उतरी हैं।
प्रियंका नंदवाना का कहना है कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे क्षेत्र के विकास के लिए काम करने और प्रमोद जैन भाया एवं उर्मिला जैन भाया के विकास संबंधी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। फिलहाल वार्ड नंबर 4 में उनका जनसंपर्क अभियान जारी है और चुनावी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं।