Перейти к содержимому

चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव में श्याम बाबा का जागरण केशव रिसोर्ट में आयोजित हुआ।

Jyoti Kumar Kanojiya

0:00 / 0:00

चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव में श्याम बाबा का जागरण केशव रिसोर्ट में आयोजित हुआ।

299 просмотров · 11 дней назад
Jyoti Kumar Kanojiya
174 подписчика
299 просмотров · 11 дней назад
रिपोर्टर ज्योति कुमार कनौजिया,9829783275चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव में श्याम बाबा का भव्य जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु बांदीकुई। श्री श्याम सेवा परिवार, साकेत धाम बांदीकुई के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव के तहत रात्रि में केशव रिसोर्ट में श्याम बाबा का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्याम बाबा के दर्शन किए और भजनों का आनंद लिया। जागरण में स्थानीय सहित बाहर से आए गायक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों ने श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर होकर जमकर झूमे। पूरे आयोजन स्थल पर श्याम बाबा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बांदीकुई नगर पालिका अध्यक्ष विनोद रतन पटेल, समाज सेविका अंजू सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भक्तों ने श्याम बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव के तहत आयोजित इस जागरण में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु श्याम बाबा की भक्ति में लीन नजर आए।