Перейти к содержимому

सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के फतेहपुर गांव में स्थित जिले के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणेश मंदिर

Vs Dheeraj vlogs

0:00 / 0:00

सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के फतेहपुर गांव में स्थित जिले के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणेश मंदिर

507 просмотров · 4 года назад
Vs Dheeraj vlogs
6,65 тыс. подписчиков
507 просмотров · 4 года назад
सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के फतेहपुर गांव में स्थित जिले के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणेश मंदिर की लगातार लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है. श्रद्धालुओं की आस्था में इजाफ़ा हो रहा है... छपरा. आज गणेश चतुर्थी है.ऐसे में सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के फतेहपुर गांव में स्थित जिले के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा. इस मंदिर में आज गणेश जन्मोत्सव की धूम रहेगी और इस बार अगले छह दिनों तक यानि छठियार तक मंदिर में पूजन समारोह चलेगा.पूजनोत्सव समारोह के लिए तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया है.मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और जगह जगह तोरण द्वार बनवाए गए हैं. समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी. सिद्धिविनायक गणेश है प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के समीप मेला भी लगा है जिसका श्रद्धालु लुफ्त उठाएंगे.प्रदेश के कई जिलों से भगवान गणेश के आराधक भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए इस मंदिर में पहुंचेंगे. प्रकृति की मनोरम छटा के बीच ग्रामीण माहौल में स्थित इस मंदिर की सुंदरता अनुपम है और इस मंदिर में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है जिससे मंदिर की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है. 21 किलो वजन के दो लड्डू से लगेगा भगवान गणेश का भोग हर वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन इस मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण होता है.हर साल भगवान गणेश को चढ़ाने के लिए 21 किलो वजन का एक लड्डू बनता है मगर इस बार 21-21 किलो का दो लड्डू बनेगा जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा.तैयारियों को अंतिम रूप देने में स्थानीय दर्जनों युवा जुटे हैं. बता दें कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद में आने वाले गणेश चतुर्थी को गणपति के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. 10 दिन तक चलने वाला ये उत्सव गणेश चतुर्थी पर गौरी पुत्र गणेश के आगमन से शुरू होता है, जिसका समापन अनंत चतुर्दर्शी को किया जाता है.