🌶️ कैरोंदे और हरी मिर्च की मसालेदार सब्ज़ी | Rajasthani Special
CookwithKalyanii From Devotion to Delicious 🔱
0:00 / 0:00
🌶️ कैरोंदे और हरी मिर्च की मसालेदार सब्ज़ी | Rajasthani Special
79 просмотров · 7 дней назад
CookwithKalyanii
From Devotion to Delicious 🔱
324 подписчика
79 просмотров · 7 дней назад
अगर आपको खट्टी-खट्टी, चटपटी और बिल्कुल देसी राजस्थानी स्वाद वाली सब्ज़ी पसंद है, तो आज की ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी! 😋
आज बनाएंगे हरी मिर्च और करोंदे की ऐसी चटपटी सब्ज़ी, जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाए!”
“नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका मेरे चैनल Cook with Kalyanii में।
तो चलिए बिना देर किए बनाते हैं ये स्वादिष्ट करोंदा-हरी मिर्च की सब्ज़ी।”
🥣 सामग्री
करोंदे – 250 ग्राम
हरी मिर्च – 8–10
तेल – 2½ से 3 बड़े चम्मच
जीरा – ½ छोटा चम्मच
सौंफ – ½ छोटा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्म
नमक – स्वादानुसार
थोड़ा सा गरम मसाला – ¼ छोटा चम्मच
👩🍳 विधि
सबसे पहले करोंदों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लेंगे और उन्हें बीच से काट लेंगे।
अगर करोंदे ज्यादा खट्टे हों, तो स्वाद के अनुसार उनके बीज निकाल सकते हैं।
हरी मिर्च को भी धोकर लंबाई में काट लें।
अब कड़ाही में 2½–3 बड़े चम्मच तेल गर्म करेंगे।
तेल गर्म होते ही इसमें डालेंगे जीरा, सौंफ और एक चुटकी हींग।
अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनेंगे।
हरी मिर्च की खुशबू आने लगे तो इसमें कटे हुए करोंदे डाल देंगे।
अब डालेंगे हल्दी, धनिया पाउडर और नमक।
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 2–3 मिनट तेज आंच पर भूनेंगे।
इसके बाद गैस को धीमा कर दें और कड़ाही को ढककर करोंदों को लगभग 7–10 मिनट पकने दें।
बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि सब्ज़ी नीचे से लगे नहीं।
जब करोंदे नरम हो जाएं और मसाला अच्छी तरह तेल छोड़ने लगे, तब इसमें डालेंगे लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और थोड़ा सा गरम मसाला।
अब इसे 1–2 मिनट और भूनेंगे।
और बस… तैयार है हमारी खट्टी, चटपटी और मसालेदार हरी मिर्च-करोंदे की सब्ज़ी!
🍽️
“इस सब्ज़ी को आप गरमा-गरम रोटी, पराठे या दाल-बाटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।”
“अगर आपको मेरी ये देसी राजस्थानी रेसिपी पसंद आई हो, तो वीडियो को Like जरूर करें, अपने परिवार और दोस्तों के साथ Share करें और ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपीज़ के लिए चैनल को Subscribe करना बिल्कुल न भूलें।
“फिर मिलेंगे एक और मजेदार रेसिपी के साथ। तब तक के लिए—खुश रहिए, स्वादिष्ट खाइए और अपना ध्यान रखिए। 🙏”