Dhamtari का Narhara Waterfall जहां अनजाने में हो गई थी शिव जी की पूजा | Bhilai Times
Bhilai Times
0:00 / 0:00
Dhamtari का Narhara Waterfall जहां अनजाने में हो गई थी शिव जी की पूजा | Bhilai Times
12 478 просмотров · 4 года назад
Bhilai Times
1,72 млн подписчиков
12 478 просмотров · 4 года назад
नरहरा जिला मुख्यालय धमतरी से 36 किमी दूर है। केरेगांव से बनबगौद, झुरातराई, कोटरवाही होते हुए 5 किमी दूर जंगल के रास्ते से नरहरा पहुंचते हैं। बीच में लगभग 3 किमी तक मुरूम बिछाई गई है। घने जंगल से होकर जलप्रपात तक लोग दूर दूर से यहाँ पहुंचते है। नरहरेश्वरी देवी मंदिर की छत चट्टान से आच्छादित है।
गुफा के अंदर नरहरेश्वरी माता की मूर्ति स्थापित
नरहर धाम में जलप्रपात के ठीक पीछे गुफा के अंदर नरहरेश्वरी माता की मूर्ति स्थापित है। मंदिरनुमा इस गुफा की छत चट्टान से आच्छादित है। ग्रामीण इसे वनदेवी भी कहते हैं। यहां रहने वाले अनिल नेताम, प्रेमलाल नेताम ने कहा कि नरहरेश्वरी माता की मान्यता दूर-दूर तक है। अब यह धार्मिक आस्था का केन्द्र बनता जा रहा है। लाेगाें की आवाजाही यहां बढ़ी है।
#narharawaterfall #dhamtari #narharadham #temple #छत्तीसगढ़ #explore #explorechhattisgarh