Перейти к содержимому

Hapur के गौरव त्यागी के मर्डर का LIVE VIDEO आया था सामने, देखिए अब मामले में क्या हो गया?

UP Tak

0:00 / 0:00

Hapur के गौरव त्यागी के मर्डर का LIVE VIDEO आया था सामने, देखिए अब मामले में क्या हो गया?

24 656 просмотров · 1 месяц назад
UP Tak
11,9 млн подписчиков
24 656 просмотров · 1 месяц назад
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए चर्चित गौरव त्यागी हत्याकांड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन लिया है। दिनेश विद्यापीठ पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुए इस खौफनाक हत्याकांड के बाद मेरठ रेंज के डीआईजी के निर्देश पर एएसपी विनीत भटनागर को विभागीय जांच सौंपी गई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसआई ओंकार गंगवार, एसआई नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल शाहिद और हेड कांस्टेबल इकराम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और एलआईयू कर्मी भी जांच के दायरे में हैं। गौरतलब है कि 18 अगस्त को बाबूगढ़ निवासी गौरव त्यागी जब कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे, तभी कार सवार हमलावरों ने पुरानी जमीनी रंजिश में उन्हें घेरकर हथौड़ों, सरियों और लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों (राजवीर और जयपाल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार चल रहे 5 मुख्य आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। In a major administrative action following the horrific Gaurav Tyagi murder case in Hapur, Uttar Pradesh, four police personnel have been sent to lines for negligence of duty. The brutal murder took place just 150 meters away from the Dinesh Vidyapeeth police outpost, raising severe questions regarding police vigilance. Following orders from senior officials, ASP Vineet Bhatnagar has been tasked with conducting a departmental inquiry. Sub-Inspectors Omkar Gangwar and Neeraj Kumar, along with Head Constables Shahid and Ikram, have been immediately shifted to police lines. The victim, Gaurav Tyagi, a key witness in a pending court case, was intercepted on August 18 and brutally assaulted with hammers and iron rods in broad daylight, leading to his death during treatment. Hapur Police have arrested two accused, Rajveer and Jaipal, while announcing a reward of ₹25,000 each on the five absconding suspects. #HapurNews #HapurPolice #GauravTyagiMurder #UPPoliceAction #UPNews #HapurCrime #BreakingNews #DIGKalanidhiNaithani #TrendingNews #UPPolice #UPT022 #P_Gau _____________________________________________________________ About the Channel: जहां कृष्ण राम की जन्मभूमि है। शिव की अविनाषी काशी है। जहां बुद्ध के महापरिनिर्वाण का कुशीनगर है। मुगलों के साम्राज्य के निशां हैं। जो भूमि है देश के 8 प्रधानमंत्रियों की। ऐसा है ये उत्तर प्रदेश। और उत्तर प्रदेश की ख़बरों का नया ठिकाना है UP Tak। हम पहुंचेंगे गांव गांव तक। राजनीति की हर हलचल तक। अब नहीं छूटेगी यूपी की कोई ख़बर। क्योंकि आपके मोबाइल में होगा UP Tak #upelection2027 #akhileshyadav #yogiadityanath #akhileshyadavlatestnews #yogionakhileshyadav #akhileshyadavonyogi #uppoliticsnews #upelection2027latestupdate #mayawati #samajwadiparty #bsp #bjp #jayantchaudhary #uptak #upnews #uptaklatestupdate #chandrashekharazad #BJPvsSP #UPTakWeatherUpdate #UttarPradeshNews #UPcrimestory #UPcrime #UPcrimelatest #RahulGandhi #PMModi #NarendraModiNews #PriyankaGandhi #UPtakAMV Follow us on: FB:   / uptakofficial   Twitter: https://x.com/UPTakOfficial Instagram:   / up.tak