Перейти к содержимому

कुमाऊँ का गमरा त्यौहार ❤️ | गौरा माता और महेश्वर की पूजा | पहाड़ी गाँव का Vlog

Life Of A HouseHusband

0:00 / 0:00

कुमाऊँ का गमरा त्यौहार ❤️ | गौरा माता और महेश्वर की पूजा | पहाड़ी गाँव का Vlog

242 просмотра · 7 часов назад
Life Of A HouseHusband
291 подписчик
242 просмотра · 7 часов назад
आज का व्लॉग हमारे गाँव की एक बेहद खास और खूबसूरत पहाड़ी परंपरा *गमारा/गौरा महोत्सव* के नाम ❤️🙏 इस खास दिन की शुरुआत हुई गाँव के नौले से, जहाँ मैं मम्मी और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ गया। वहाँ भीरूले वगैरह धोकर उन्हें घर लेकर आए। इसके बाद हम खेतों में गए, जहाँ गाँव की सभी महिलाओं ने मिलकर *गौरा माता यानी पार्वती माता* की प्रतिमा बनाई। गौरा माता को बनाकर पूरे रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ उन्हें घर लाया गया। घर पर पंडित जी आए और मंत्रोच्चार, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन किए गए। इसके बाद गाँव की महिलाओं ने मिलकर हमारे पहाड़ के पारंपरिक खेल और गीतों के साथ इस त्योहार को और भी खास बना दिया। ❤️ अगले दिन दीशू भी मेरे साथ मार्किट वाले घर से गाँव आ गई। इस दिन *महेश्वर यानी भगवान शिव जी* को बनाकर घर लाया गया और गौरा माता के साथ महेश्वर जी की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद फिर से पंडित जी ने पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार करवाया। शाम को हम वापस मार्किट वाले घर की तरफ आए और वहाँ भी त्योहार मनाया। घर पर बनाई गई *आलू की पूरियाँ और रायता* खाया, जो सच में बहुत स्वादिष्ट बना था। 😋❤️ यह व्लॉग सिर्फ एक त्योहार की कहानी नहीं, बल्कि हमारे पहाड़ की *संस्कृति, परंपरा, आस्था और गाँव की महिलाओं की खूबसूरत भागीदारी* को दिखाता है। अगर आपको हमारे पहाड़, गाँव और ऐसे ही देसी व्लॉग पसंद हैं तो वीडियो को *Like, Comment और Subscribe* जरूर करें। ❤️ #Gauramaheshwar #GauRaFestival #Gamaara #PahadiCulture #Uttarakhand #PahadiVlog #VillageVlog #GauraMaheshwar #UttarakhandCulture #PahadiTradition #VillageLife #Pithoragarh #UttarakhandVlog