संगीतकार Shravan Rathod के निधन पर एबीपी न्यूज से बातचीत में रो पड़े पार्टनर नदीम सैफी | Exclusive
ABPLIVE
0:00 / 0:00
संगीतकार Shravan Rathod के निधन पर एबीपी न्यूज से बातचीत में रो पड़े पार्टनर नदीम सैफी | Exclusive
591 855 просмотров · 5 лет назад
ABPLIVE
31 млн подписчиков
591 855 просмотров · 5 лет назад
12 अगस्त, 1997 को म्यूजिक मुगल गुलशन कुमार की हत्या में शामिल होने का इल्जाम लगने के बाद भारत से फरार होकर लंदन में जा बसे नदीम-श्रवण फेम नदीम ने अपने म्यूजिक पार्टनर श्रवण की कोरोना से हुई मौत पर लंदन से एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. इस पूरी बातचीत के दौरान नदीम अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए और श्रवण को याद करते हुए कई दफा रोए. नदीम-श्रवण ने 70 के दशक में भोजपुरी फिल्म 'दंगल' से एक संगीतकार जोड़ी के तौर पर अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद 1981 में आई 'मैने जीना सीख लिया' बतौर संगीतकार नदीम-श्रवण की पहली हिंदी फिल्म थी. 90 के दशक में नदीम के साथ मिलकर श्रवण ने सबसे कामयाब संगीतकार जोड़ी के तौर पर कई फिल्मों का हिट संगीत और सैंकड़ों लोकप्रिय गाने दिये जो आज भी लोगों की जुबां पर है. नदीम की एबीपी न्यूज के संवाददाता रवि जैन के साथ खास बातचीत