Перейти к содержимому

वापसी के बाद SACHIN PILOT का पहला EXCLUSIVE INTERVIEW

Rajasthan Tak

0:00 / 0:00

वापसी के बाद SACHIN PILOT का पहला EXCLUSIVE INTERVIEW

641 000 просмотров · Трансляция закончилась 6 л. назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
641 000 просмотров · Трансляция закончилась 6 л. назад
क्लिक कर देखें लेटेस्ट TAK फोटो गैलरी: https://www.tak.live/photogallery #sachinpilot #pilotlive #rajasthanpolitics राजस्थान कांग्रेस के सियासी ड्रामे का पटाक्षेप आखिरकार एक महीने बाद हो ही गया.... दिल मिले ना मिले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को गले मिलाने की पटकथा लिखी जा चुकी है....सचिन पायलट जिस दिन दिल्ली गए उस दिन इनके साथ 25 विधायक थे.... 12 जुलाई को सचिन पायलट ने अशोक गहलोत की सरकार को अल्पमत में होने का ऐलान कर दिया और सरकार गिराने के संकेत देने लगे...पायलट गुस्से में थे और अशोक गहलोत को सबक सिखाना चाहते थे... लिहाजा, बीजेपी से भी हाथ मिला लिए... ये कहा जाने लगा कि सचिन पायलट अशोक गहलोत की सरकार सरकार गिराएंगे और बीजेपी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बनेंगे.... मगर इस बीच इन के 3 साथी चेतन डूडी, रोहित बोहरा और दानिश अबरार दिल्ली के पंडारा रोड थाने का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास जयपुर पहुंच गए और कहा कि सचिन पायलट का प्लान बीजेपी में शामिल होने का था, इसलिए हम उन्हें छोड़कर चले आए...कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से सूत्रों के अनुसार ये खबर चला दी गईं कि सचिन पायलट अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलकर बीजेपी में शामिल होंगे... सचिन पायलट ने बिना वक्त गंवाए इस खबर का खंडन किया और कहा कि मैं कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहा हूं...दरअसल, सचिन पायलट गुस्से में बीजेपी के नजदीक तो चले गए थे मगर वो कांग्रेस छोड़कर कभी गए नहीं थे.... 12 जुलाई को ही प्रियंका गांधी ने उनके ससुर फारुख अब्दुल्ला और साले उमर अब्दुल्ला से बातचीत कर सचिन के लिए रास्ता खोल दिया था... गांधी परिवार ने पुराने संबंधों का हवाला देकर सचिन पायलट की मां रमा पायलट से भी संपर्क साधा था...सचिन पायलट ने परिवार को तो अपने राजनीतिक भविष्य की रूपरेखा बताकर समझा लिया मगर उसी दिन से वो कमजोर पड़ने लगे थे... इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी किलेबंदी तेज कर दी और दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से बातचीत का सिलसिला भी तेज हो गया.... युवा नेता दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी से संपर्क कर सचिन पायलट को मनाने का जिम्मा उठाया... सचिन पायलट ने अपने पुराने मित्र कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह से भी पायलट को समझाने के लिए संपर्क किया... ये बात चल ही रही थी कि अशोक गहलोत ने तेजाबी हमला कर बातचीत को डिरेल कर दिया है, तब सचिन पायलट को लगा कि कांग्रेस हमारे साथ कोई खेल खेल रही है... एक तरफ बातचीत की जा रही है और दूसरी तरफ हमारे ऊपर प्रहार किया जा रहा है... मगर सचिन पायलट भी कांग्रेस के साथ खेल रहे थे क्योंकि वह बीजेपी में जाने का मन तो नहीं बना पा रहे थे पर गुस्से में बीजेपी से जो समझौता किया था वो तोड़ भी नहीं पा रहे थे...रविवार को एक बार फिर से प्रियंका गांधी ने अब्दुल्ला परिवार के जरिए सचिन पायलट से संपर्क साधा.... अशोक गहलोत और उनके लोगों को कहा गया कि सचिन पायलट पर कोई हमला नहीं बोलेंगे... अब सचिन पायलट अपने दोस्तों के जरिए और अपने परिवार के जरिए कांग्रेस में लौटने के लिए सम्मानजनक समझौते की तलाश में लग गए थे... और आखिरकार अब्दुल्ला परिवार से गांधी परिवार की बातचीत कामयाब हुई और सचिन पायलट वापस लौट आए। अपने इंटरव्यू में सचिन पायलट ने कुछ बड़ी बातें कहीं हैं। 1. पहले क्या हुआ और आगे क्या होगा, इसपर कुछ नहीं कह सकता हूं. मेरे लिए कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिनसे ठेस पहुंची और मैंने कड़वा घूंट पिया है.... 2. विवाद सुलझने की ओर है, मैंने पार्टी से कहा कि कमेटी तो पहले भी बनी हैं, लेकिन पार्टी ने अब मामला जल्द सुलझाने का वादा किया है.... 3. जब पार्टी 21 सीटों पर सिमट गई थी, उसके बाद मैं अध्यक्ष बना और पार्टी को हम सरकार तक लेकर आए... 4. मैं लोगों को जोड़कर चलने वाला हूं, फूट पैदा करने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं और ना ही किसी तरह की ईगो रखता हूं... 5. पार्टी में हर तरह के लोग हैं जो काम कर रहे हैं, लेकिन रिजल्ट देखकर आगे बढ़ना चाहिए. जिस ताले में जो चाबी काम करे, उसका इस्तेमाल जरूरी है... -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook:   / rajasthantakofficial   Twitter:   / rajasthan_tak