ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
m20news
0:00 / 0:00
ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
2 898 просмотров · 1 мес. назад
m20news
144 подписчика
2 898 просмотров · 1 мес. назад
ईद मिलादुन्नवी पर्व को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 25-08-26 केा पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट/गोहलपुर श्री उदयभान बागरी के नेतृत्व में थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली,, हनुमानताल, गोहलपुर , बेलबाग, घमापुर, कैंट, गोराबाजार के बल तथा पुलिस लाईन के बल के साथ एक फ्लैग मार्च थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर बेलबाग, कैंट, के संवेदनशील क्षेत्र में निकाला गया।
फ्लेैग मार्च में थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य, थाना प्रभारी मदनमहल श्री उमेश यादव, थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग श्री जितेन्द्र पाटकर, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री शशि धुर्वे, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद बघेल, थाना प्रभारी घमापुर श्री प्रवीण कुमरे ,थाना प्रभारी कैंट श्री पुष्पेन्द्र पटले, थाना प्रभारी गोराबाजार श्री संजीव कुमार त्रिपाठी, थाने के बल के साथ तथा रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य लाईन के बल के साथ मौजूद रहे ।
फ्लैग मार्च कन्ट्रोल रूम से प्रारम्भ होकर ओमती चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, लार्डगंज थाने के सामने से बडा फुहारा, कमानिया गेट, कोतवाली थाने के सामने से मिलौनीगंज, मछली मार्केट, चारखम्बा, होते हुये बहोराबाग से, मडी मदार टेकारी, सिंधी कैंप, भानतलैया, घमापुर चौक, तहसील चौक, हाईकोर्ट चौक, पर्यटन तिराहा, पुल न. 2, कैरब्ज तिराहा, पैंटीनाका , मेन रोड सदर, गणेश चौक , अब्दुल हमीद चौक से वापस जैसवाल पैट्रोलपंप, गणेश चौक, टीआई क्रासिंग, पेंटीनाका, कैरब्ज, पुल न. 2, से होते हुये कन्ट्रोलरूम में समाप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने संस्कारधानीवासियों को ईद मिलादुन्नवी पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।