Ayushman Bhava : Alopecia Areata - Patchy Hair Loss | बाल झड़ने की बीमारी | Treatment & Cure
Sansad TV
0:00 / 0:00
Ayushman Bhava : Alopecia Areata - Patchy Hair Loss | बाल झड़ने की बीमारी | Treatment & Cure
2 490 577 просмотров · 7 лет назад
Sansad TV
9,63 млн подписчиков
2 490 577 просмотров · 7 лет назад
Date- 10 August 2019: माना जाता है कि सिर के 100 बाल प्रतिदिन टूटना चिंता की बात नहीं होती है क्योंकि सिर के बाल पतले होकर टूटते हैं और फिर दोबारा से उग आते हैं। लेकिन विशेष चिंता की बात तब होती है जब बाल उगने का चक्र खराब हो जाता है और बाल टूटते तो हैं लेकिन उगते नहीं है और हेयर फॉलिकल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं सिर की कोशिकाओं में निशान और धब्बे पड़ जाते हैं।हर महिला और पुरुष में रोजाना करीब 100 बाल तक झड़ना आम माना जाता है। लेकिन कुछ मामलों में बालों का झड़ना गंभीर हो जाता है। एलोपेशिया एक ऐसी ही स्थिति है जिसमें सामान्य से ज्यादा बाल झड़ते है। गंजेपन को डॉंक्टरी भाषा में एलोपेसिया कहते हैं। यह बीमारी आज आम होती जा रही है। पुरुषों में गंजापन ज्यादा देखा जाता है, पर अब महिलाएं भी गंजेपन का शिकार हो रही हैं। बहुत हद तक जीवनशैली से जुड़ी इस बीमारी के कई प्रकार हैं, जिनके कारण भी अलग-अलग हैं। गंजेपन के प्रकारएंड्रोजेनिक एलोपेसिया, एलोपेसिया एरीटा, ट्रैक्शन एलोपेसिया।
पहले यह धारणा थी कि गंजापन सिर्फ पुरुषों में ही होता है और महिलाओं के सिर्फ बाल झड़ते हैं, लेकिन अब महिलाओं में भी गंजेपन की समस्या सामने आने लगी है। स्टडी के मुताबिक जब फोलीसाइल सिकुड़ने लगते हैं तो बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं और वहां गंजापन आ जाता है। महिलाओं में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। महिलाओं में गंजेपन के कारण आनुवंशिक गुण, उम्र बढ़ने के कारण, सर्जरी, कीमोथेरेपी या किसी दवा के प्रभाव के कारण,मेनोपॉज के कारण । पुरुषों में गंजेपन की शुरुआत कनपटी से होती है, जबकि महिलाओं में गंजेपन की शुरुआत बीच की मांग से होती है। दोनों में ही गंजेपन के कारण भिन्न-भिन्न होते हैं।
हमसे शनिवार सुबह 11 से 12 बजे इन नम्बर पर सवाल पूछ सकते हैं : 011-23445727, 011-23445730, साथ ही हमें फेसबुक, ट्विटर और मेल के द्वारा अपने सवाल भेज सकते हैं।
Facebook Page - facebook.com/RajyaSabhaTV
ayushmanbhava.rstv@gmail.com
Twitter Handle - @rajyasabhatv
Doctor: Dr.Ananta Khurana, Associate Professor, Department of
Dermatology, RML Hospital
Dr Anu Kapoor, Medical Superintendent, Nehru
Homoeopathic Medical College and Hospital
Dr Alka Kapoor, Deputy Medical Superintendent, All India
Institute of Ayurveda