आराम करो और यीशु के चरणों में जाओ | Joseph Prince | New Creation TV हिंदी
New Creation TV Hindi
0:00 / 0:00
आराम करो और यीशु के चरणों में जाओ | Joseph Prince | New Creation TV हिंदी
1 421 просмотр · 10 ч назад
New Creation TV Hindi
153 тыс. подписчиков
1 421 просмотр · 10 ч назад
साहस के साथ यीशु के पास आएँ, उसके चरणों में विश्राम करें और आज अपनी हर ज़रूरत प्राप्त करें! जोसेफ प्रिंस आपको दिखाते हैं कि जब आप केवल यीशु की आशीषों को नहीं, बल्कि स्वयं यीशु को खोजते हैं, तो आप बिना किसी प्रयास के कैसे प्राप्त कर सकते हैं। पुराने नियम की रूत और बोअज़ की प्रेम कहानी से सीखें कि यीशु के चरणों में विश्राम करने और अपनी समस्या को उसके हाथों में सौंप देने में कितनी सामर्थ है। जब आप विश्राम करते हैं, तब वह कार्य करता है—और जब तक वह आपके मामले को निपटा नहीं देता, तब तक वह चैन से नहीं बैठेगा! आपके प्रति उसके प्रेम और परवाह को, और आपकी रक्षा करने, आपके लिए व्यवस्था करने और आपको आपके सब संकटों से छुड़ाने की उसकी तत्परता को देखकर प्रोत्साहित हों!
इस संदेश का प्रचार 5 फ़रवरी 2012 को अंग्रेज़ी में किया गया था।
--
हमारी वेबसाइट पर और जानें: https://newcreationtv.org/hi
💌 क्या आप हमसे रोज़ाना परमेश्वर के अनुग्रह से भरे प्रोत्साहन संदेश पाना चाहते हैं? अभी हमारी मेलिंग सूची में शामिल हों और निःशुल्क मनन संसाधन पाएँ! https://nctv.sg/gg-sd/hi
--
इस वीडियो की सामग्रियां पेशेवर चिकित्सा सलाह का स्थान नहीं लेती हैं। अगर आपको या आपके किसी प्रियजन को कोई स्वास्थ्य समस्या या पहले से कोई चिकित्सा विकार है तो कृपया किसी योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य-देखभाल प्रदाता से परामर्श लें। कृपया इस वीडियो में आपको जो भी बताया गया है उसे अपनी दवा लेना या इलाज करवाना बंद करने लिए अनुमति या प्रोत्साहन के रूप में न समझें। हालाँकि, हम कोई गारंटी नहीं देते और इस बात को समझते हैं कि अलग-अलग लोग अलग-अलग परिणामों का अनुभव करते हैं, फिर भी हम आपको स्वास्थ्य या चिकित्सा से जुड़े अपने विशेष मुद्दे के संबंध में यहोवा से उनकी बुद्धिमत्ता और मार्गदर्शन माँगने और पाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी आस्थावानों के साथ परमेश्वर के वचन और आरोग्यता के वादों पर विश्वास करने और उनकी पुष्टि करने के लिए हमेशा विश्वास के साथ खड़े रहते हैं।
#JosephPrinceहिंदी #जोज़फ़प्रिंसहिंदी #NCTVहिंदी #JosephPrinceHindi #NCTVHindi