Перейти к содержимому

#सिद्धाश्रम_धाम_यात्रा_2022 #Panchjyoti_shaktitirtha_siddhashram_dham#shri_shaktiputra_ji_maharaj

BMKS-BSCP CG

0:00 / 0:00

#सिद्धाश्रम_धाम_यात्रा_2022 #Panchjyoti_shaktitirtha_siddhashram_dham#shri_shaktiputra_ji_maharaj

3 763 просмотра · 4 года назад
BMKS-BSCP CG
8,95 тыс. подписчиков
3 763 просмотра · 4 года назад
जहाँ प्रज्वलित होगी योगाग्नि से पंचज्योति ऐसे सिद्धाश्रम धाम का वर्णन परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम का निर्माण मेरे द्वारा उपर्युक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिये ही किया जा रहा है। आज जब आश्रम का निर्माण कर रहा हूँ, इसके पहले ही मैं समाज के बीच माता भगवती जगत् जननी की एक निर्धारित चेतना जन-जन में जाग्रत् कर चुका हूँ और इस कार्य में मेरी चेतना कई वर्षों से लगी है। इसी कार्य की पूर्ति के लिये मैं यह तीसरा जीवन व्यतीत कर रहा हूँ। पूर्व में मेरे दो जीवन इसी लक्ष्य की पूर्ति करने की दिशा में व्यतीत हुये हैं और इस जीवन में मैं समाज में जनकल्याणकारी लक्ष्य की पूर्ति माता भगवती जगत् जननी की कृपा से अवश्य पूर्ण करूंगा। माँ के इसी जनजागरण के कार्य में मेरे इसी जीवन में ग्यारह दीक्षित उत्तराधिकारी शिष्य भी लगे हुये हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे द्वारा निर्मित किया जा रहा पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम भारत ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व के साधकों, योगियों, संन्यासियों एवं गृहस्थों के लिए एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में हजारों-हजारों वर्षों तक ज्ञान की ज्योति जलाये रखेगा तथा कलियुग के प्रभाव को नष्ट करके, सतयुग का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह आश्रम विश्व का कल्याण तथा जन-जन में माता भगवती जगत् जननी की चेतना जाग्रत् करेगा तथा जातिपांति का भेदभाव मिटाकर सभी धर्मों का आदर करते हुए सभी को एकता व भाईचारे का संदेश देगा। साथ ही विज्ञान को पुनः ज्ञान के सामने घुटने टेकने पर मजबूर करेगा, हिन्दू धर्म (सनातन धर्म) की विजय पताका पुनः लहरायेगा और भारत देश को पुनः विश्व में धर्मगुरु का स्थान दिलायेगा। ⛳जय माता की 🕉️जय गुरूवर की⛳🙏🙏🙏