दिल्ली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण NTPCइको पार्क का नाम महाराणा प्रताप पार्क रखने कीमांग
India News Track
0:00 / 0:00
दिल्ली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण NTPCइको पार्क का नाम महाराणा प्रताप पार्क रखने कीमांग
99 просмотров · 7 дней назад
India News Track
706 подписчиков
99 просмотров · 7 дней назад
दिल्ली में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण, NTPC इको पार्क का नाम ‘महाराणा प्रताप पार्क’ रखने की मांग
नई दिल्ली के जैतपुर पुस्ता रोड, अमर मार्केट के पास वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंद्रप्रस्थ क्षत्रिय महासभा ने किया।
प्रतिमा का अनावरण सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, हरेंद्र सिंह भाटी, भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष शेर सिंह राणा, राजपूत करणी सेना NCR अध्यक्ष जय भगवान रावल और बदरपुर विधायक राम सिंह नेताजी सहित अन्य अतिथियों ने किया।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने NTPC इको पार्क का नाम ‘महाराणा प्रताप पार्क’ रखने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखने की बात कही। महासभा अध्यक्ष रणवीर सिंह राठौड़ ने नामकरण होने पर 11 लाख रुपये की भेंट देने की घोषणा की।
महासभा उपाध्यक्ष ओमपाल राणा ने इसे समाज के लिए गर्व का विषय बताया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और स्वाभिमान को याद किया गया।
INDIA NEWS TRACK — सच की आवाज़, आपके साथ।
#MaharanaPratap #MaharanaPratapPark #DelhiNews #Jaitpur #Badarpur #RamveerSinghBidhuri #RamSinghNetaji #RanveerSinghRathore #OmPalRana #BhanuPratapSingh #SherSinghRana #JaiBhagwanRawal #IndiaNewsTrack