अयोध्या की पावन सुबह किए प्रभु श्री रामलला के अद्भुत दर्शन ( EP 2)
Nikhil NR vlogs
0:00 / 0:00
अयोध्या की पावन सुबह किए प्रभु श्री रामलला के अद्भुत दर्शन ( EP 2)
1 560 просмотров · 4 недели назад
Nikhil NR vlogs
2,75 тыс. подписчиков
1 560 просмотров · 4 недели назад
स्वागत है आपका हमारे Ayodhya Dham Vlog – Day 2 में ❤️
अयोध्या में हमारा दूसरा दिन सुबह-सुबह एक बेहद खूबसूरत और आध्यात्मिक अनुभव के साथ शुरू हुआ।
हम अपने होमस्टे से पैदल ही हनुमान गढ़ी के लिए निकले। रास्ते में हमें अयोध्या की सुबह का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। लोकल मार्केट अभी पूरी तरह खुली भी नहीं थी, लेकिन प्रसाद की दुकानें खुल चुकी थीं। मंदिरों की तरफ जाते श्रद्धालुओं की भीड़, चारों तरफ गूंजते जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे और अयोध्या का पूरा माहौल देखने लायक था। 🚩
सबसे पहले हमने हनुमान गढ़ी के दर्शन किए और वहां हमें लगभग 30 मिनट का समय लगा।
इसके बाद हम हनुमान गढ़ी से श्री राम मंदिर तक भी पैदल ही गए। ❤️
श्री राम मंदिर पहुँचने के बाद हमें अपना फोन और बाकी सामान लॉकर रूम में जमा करना पड़ा, क्योंकि मंदिर के अंदर फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी।
इसके बाद जब हम मंदिर के अंदर पहुँचे तो वहां का अनुभव शब्दों में बताना मुश्किल है। श्री राम मंदिर बेहद सुंदर, विशाल और भव्य है। 🙏
हमने रामलला के दर्शन किए, राम दरबार के दर्शन किए और मंदिर परिसर में मौजूद अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए। हमने जल्दबाजी नहीं की और करीब 2 घंटे मंदिर परिसर में रहकर पूरे मंदिर को अच्छी तरह देखा और दर्शन किए।
मंदिर से बाहर आने के बाद हमने एक शानदार ब्रेकफास्ट किया। 😋
इसके बाद अयोध्या की गर्मी से राहत पाने के लिए हमने लोकल शॉप पर ठंडी-ठंडी लस्सी का भी मजा लिया। 🥛
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Comment में “जय श्री राम” 🚩 जरूर लिखें और चैनल को Subscribe ❤️ करना बिल्कुल न भूलें।
जय श्री राम 🙏🚩