Перейти к содержимому

Bollywood Latest News | Sara Ali Khan | Tamannaah Bhatia | Salman | Ramayana | 14 Oct 2026 | 5 Pm

Mayapuri Cut

0:00 / 0:00

Bollywood Latest News | Sara Ali Khan | Tamannaah Bhatia | Salman | Ramayana | 14 Oct 2026 | 5 Pm

2 142 просмотра · 13 часов назад
Mayapuri Cut
976 тыс. подписчиков
2 142 просмотра · 13 часов назад
Bollywood Latest News | Sara Ali Khan | Tamannaah Bhatia | Salman | Ramayana | 14 Oct 2026 | 5 Pm #saraalikhan #tammanahbhatia #salmankhan #ranbirkapoor #bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut इमरान हाशमी अपनी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट करते हुए बाल-बाल बच गए। फिल्म के क्लाइमेक्स शूट का एक BTS वीडियो सामने आया है, जिसमें एक SUV हवा में उछलकर नीचे खड़ी काली वैन से टकराती नजर आ रही है। इस दौरान गाड़ी एक्टर के बेहद करीब पहुंच गई थी. हालांकि, इमरान हाशमी इस घटना में सुरक्षित बच गए. 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के पहले एपिसोड में बतौर मेहमान सलमान खान पहुंचे. शो पर करण जौहर ने सलमान से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए. करण जौहर सलमान खान से पूछते हैं कि क्या उन्हें अपने बच्चे की कमी महसूस होती है। एक्टर ने इस सवाल का जवाब 'हां' में दिया है। उन्होंने कहा कि वह जरूर पिता बनने का अनुभव लेना चाहेंगे। हालांकि, उनकी बातचीत की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर में हैं. इस दौरान वो राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए. सारा और आयुष्मान ने कठपुतली डांस का लुत्फ उठाया और पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लिया. वहीं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सारा और आयुष्मान साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं. एक्टर अक्षय कुमार से जुड़े एक मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता गणेश चुक्कल को बड़ी राहत मिली है। धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में गिरफ्तार किए गए गणेश को मुंबई की अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत ने गणेश चुक्कल को एक लाख रुपये की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. 'हेरा फेरी 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस फिल्म के बनने को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब इस पार्ट को लेकर प्रियदर्शन ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा। इसी के साथ प्रियदर्शन ने ये भी बताया कि वो 'भागम भाग 2' को डायरेक्ट नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कभी सीक्वल नहीं बनाते, क्योंकि उनका मानना है कि सीक्वल हमेशा पहले भाग से बेहतर होना चाहिए. नितेश तिवारी डायरक्टेड फिल्म 'रामायणम्' जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 5 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि फिल्म रामायणम् की स्क्रीनिंग दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में हो सकती है. इस स्क्रीनिंग में देश के सभी राजनेताओं को इन्वाइट किया जाएगा. अनुपम खेर की फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का एलान किया है. फिल्म अब 5 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर अपनी राय रखने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला सामने आया है। रणवीर शौरी ने इन ईमेल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए हैं। साथ ही उन्होंने साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मामले पर कार्रवाई की मांग की है। इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का नया गाना ‘दो दिन की जिंदगी’ दर्शकों के बीच आ गया है। हिमेश रेशमिया के संगीत से सजे इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने में इमरान और जेनेलिया के किरदारों के बीच की झलक देखने को मिलती है। फिल्म 'गनमास्टर G9' 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. 'दृश्यम 3 ने मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपये हो गया है। 'द वन'ने 19वें दिन 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 69.15 करोड़ रुपये हो गया है। 'हनुमान अंश' ने मंगलवार को 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 337.03 करोड़ रुपये हो गया है. #LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE ★ YOUTUBE:    / mayapurifilms   ★ FACEBOOK:   / mayapurimagazine   ★ INSTAGRAM:   / mayapurimagazine   ★ TWITTER:   / mayapurimag   ★ PINTEREST:   / mayapurimagazine   ★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/