Перейти к содержимому

UP Budget 2021 | Yogi Sarkar ने Farmers पर डाले डोरे, मुफ्त पानी-सस्ता लोन, दो नई योजनाएं मिलीं

thinQ360

0:00 / 0:00

UP Budget 2021 | Yogi Sarkar ने Farmers पर डाले डोरे, मुफ्त पानी-सस्ता लोन, दो नई योजनाएं मिलीं

649 просмотров · 5 лет назад
thinQ360
437 тыс. подписчиков
649 просмотров · 5 лет назад
#UP #YogiAdityanath #Budget2021 #Lucknow उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 5वां व पूर्ण बजट 2021-22 पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ (5,50,270.78 करोड़ रुपए) का है। जबकि 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। इस साल बजट 38 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। वित्र मंत्री ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास पर केंद्रित है। वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा रहा। बावजूद इसके योगी सरकार ने अच्छा काम किया। इस चुनावी बजट में योगी सरकार ने किसानों पर डोरे डालने की कोशिश की है। मुफ्त पानी और सस्से लोन की व्यवस्था की गई है। वहीं, महिलाओं के लिए दो नई योजनाओं का ऐलान किया गया। एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट का नेटवर्क बिछाने पर भी फोकस किया गया है। 27 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाओं की सौगात बजट में 27 हजार 598 करोड़ 40 लाख रुपये (27,598.40 करोड़ रुपए) की नई योजनाएं शामिल की गई हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि 2021-22 बजट में प्रदेश के युवाओं की शिक्षा, कौशल संवर्धन, रोजगार के साथ-साथ प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाओं और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। 54 लाख को भरण पोषण भत्ता दिया गया। 29.58 करोड़ मानव दिवस मनरेगा में सृजित किए। बेकार पड़ी सरकारी संपत्तियों पर निजी क्षेत्र की मदद से औद्योगिक पार्क बनेंगे। प्रतियोगी छात्रों को फ्री कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यूपी में इस साल जनवरी तक 7.02 करोड़ बैंक खाते खुले हैं। अभ्युदय योजना में छात्रों को टैबलेट दिया जाएगा। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। किस सेक्टर को क्या मिला? किसानों को मुफ्त सिंचाई के 700 करोड़ का बजट किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 से आत्म निर्भर कृषक समन्वित विकास योजना संचालित की जाएगी। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 600 करोड़ रुपए का बजट। किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 700 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित। रियायती दरों पर किसानों को फसली ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए अनुदान के लिए 400 करोड़ रुपए की व्यवस्था। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15 हजार सोलर पंपों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित। महिलाओं के लिए दो नई योजना का ऐलान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को और बेहतर कर लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अन्तर्गत सभी पात्र बालिकाओं को टैबलेट उपलब्ध कराने हेतु 1200 करोड़ रुपए की बजट का इंतजाम किया गया है। महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण की समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 से चालू की जाएगी। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए की बजट आवंटित किया गया है। पुष्टाहार कार्यक्रम के लिए 4094 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय पोषण अभियान हेतु 415 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित। वित्तीय वर्ष 2021-2022 से महिला सामर्थ्य योजना के नाम से एक नई योजना क्रियान्वित की जाएगी। इस हेतु 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित। महिला शक्ति केन्द्रों की स्थापना हेतु 32 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित। अभ्युदय योजना के लिए 20 करोड़ अभ्युदय योजना के लिए 20 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित किया है। संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत निर्धन छात्रों को गुरूकुल पद्धति के अनुरूप निःशुल्क छात्रावास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सहकारिता क्षेत्र के लिए इतना बजट रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम भंडारण के लिए 150 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित। किसानों को नाबार्ड से रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए ब्याज अनुदान योजना के अन्तर्गत 400 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित। एकीकृत सहकारी विकास योजना के लिए 10 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था का प्रस्ताव। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग: प्रदेश में एक जनपद-एक उत्पाद (ODOP) योजना के लिए 250 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। उप्र स्टेट स्पिनिंग कम्पनी की बंद पड़ी कताई मिलों की परिसम्पत्तियों को पुनर्जीवित कर PPP मोड में औद्योगिक पार्क, आस्थान, क्लस्टर स्थापित कराए जाने का निर्णय। इसके लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु 100 करोड़ रुपए का बजट व्यवस्था प्रस्तावित। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 30 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित। -------------------------------------------------------------------------------------- SUBSCRIBE OUR CHANNEL:- https://bit.ly/3k7nemv -------------------------------------------------------------------------------------- Public Action and Advocacy Group (PAAG India) is a dynamic team to develop reforms in politics. It helps you to boost your image and reputation by building your social and political brand using several tools and techniques. PAAG India is a strategy-oriented, tech-savvy political agency that focuses on citizen’s centric political campaigns that gets public attention and help in gathering mass support. We have the fastest growing team that brings the brightest minds and experts from every walks of life to establish a presence on media platforms like print, electronic and virtual media.