30 रुपये में ऐसे बनवाएं गोल्डन कार्ड! Ayushman Bharat Yojana, how to make Golden Card
LokmatHindi
0:00 / 0:00
30 रुपये में ऐसे बनवाएं गोल्डन कार्ड! Ayushman Bharat Yojana, how to make Golden Card
114 855 просмотров · 7 л. назад
LokmatHindi
3,9 млн подписчиков
114 855 просмотров · 7 л. назад
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के दस करोड़ गरीब परिवारों को 1300 से ज्यादा बीमारियों का मुफ्त इलाज और हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जा रहा है।अगर आपका नाम इस योजना के अंतर्गत आता है और आप इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास 'गोल्डन कार्ड' होना जरूरी है। इस कार्ड को आयुष्मान कार्ड के नाम से भी जाना जाता है।जिस भी राज्य में यह योजना लागू की गई है, वहां इस योजना के अंतर्गत आने वाले निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराने के लिए आपके पास गोल्डन कार्ड होना चाहिए।आयुष्मान गोल्डन कार्ड कोई सामान्य कार्ड नहीं है। यह कार्ड देखने में ड्राइविंग लाइसेंस की तरह लगता है जिसमें एक चिप लगी होती है और इस कार्ड में आपकी पूरी जानकारी होती है। जब अस्पताल में किसी बीमारी का इलाज कराने जाएंगे तो आपको वहां सिर्फ इस कार्ड को दिखाना होगा।
#ayushmanbharatyojana #ayushmanbharatschemedetails #goldencardkaisebanaye
Website: http://www.lokmatnews.in/
Facebook: / lokmatnewshindi
Twitter: / lokmatnewshindi
YouTube: / lokmatnewshindi