Prakash Raj | CJP Anti-SIR Protest | SIR Controversy | ECI | Gyanesh Kumar #sircontroversy
Kathan | कथन
0:00 / 0:00
Prakash Raj | CJP Anti-SIR Protest | SIR Controversy | ECI | Gyanesh Kumar #sircontroversy
728 просмотров · 4 ч назад
Kathan | कथन
55,7 тыс. подписчиков
728 просмотров · 4 ч назад
#prakashraj #sircontroversy #gyaneshkumarresign
एक्टर प्रकाश राज ने सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आशुतोष और सौरव के तिरंगा लहराने से दिल्ली की शांति भंग नहीं हुई फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
उन्होंने आगे कहा कि सीजेपी नेताओं की मांग केवल जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की थी,लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया. रातभर उनको घुमाया गया, सुबह 3 बजे उनको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है और 5 दिन की हिरासत में भेज दिया जाता है. देश में यह कितना बड़ा ये जोक है.'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर तिरंगा फहराने पहुंचे सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके बाद दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सीजेपी नेताओं पर हुई इस कार्रवाई को लेकर प्रकाश राज ने सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या देश में तिरंगा फहराना अपराध बन गया है.