Jaipur Seminar by Dr. Vikas Divyakirti I Drishti IAS
Drishti IAS
0:00 / 0:00
Jaipur Seminar by Dr. Vikas Divyakirti I Drishti IAS
2 645 605 просмотров · 5 лет назад
Drishti IAS
12,9 млн подписчиков
2 645 605 просмотров · 5 лет назад
Watch Jaipur Seminar 2 (18 March): How to prepare for RAS - • How to prepare for RAS : Dr. Vikas Divyak...
------------------------------------------------------
प्रिय व्यूअर्स,
यह वीडियो मूलतः डॉ. विकास दिव्यकीर्ति सर का एक सेमिनार है,जो दृष्टि आईएएस के जयपुर केंद्र पर आयोजित हुआ था। यह सेमिनार आईएएस एवं आरएएस परीक्षा को संबोधित था, अत: इस वीडियो में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति सर इनसे जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं। इसमें परीक्षा प्रणाली से लेकर तैयारी की रणनीति और दृष्टि आईएएस के अध्यापन व पाठ्य सामग्री समेत सभी आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई है। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह कि यह सेमिनार विशिष्ट रूप से उन विद्यार्थियों के लिये एक निर्देशिका का कार्य करेगा जो दृष्टि आईएएस के जयपुर केंद्र पर अध्ययन के पूर्व वहॉं की शिक्षण प्रणाली के प्रति आश्वस्त होना चाहते हैं।
अत: अगर आप आईएएस या फिर राजस्थान प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा रखते हैं तो यह वीडियो आपके लिये मददगार साबित होगा। इस सेमिनार वीडियो के माध्यम से आप परीक्षा से जुड़े हर उस बारीक पक्ष से अवगत हो सकेंगे जो सफलता और असफलता के बीच निर्णायक हो जाता है। सफलता हेतु उचित रणनीति किस प्रकार तैयार करनी चाहिये, अध्ययन का दृष्टिकोण क्या होना चाहिये, पाठ्य सामग्री का बेहतर उपयोग किस प्रकार हो तथा इस कठिन परीक्षा के लिये आत्मविश्वास कैसे बनाए रखा जा सके जैसे तमाम ज़रूरी पहलुओं से आप अवगत हो सकेंगे। कुल मिलाकर यह कि परीक्षा की तैयारी में लगने से पूर्व जिन सभी बातों को जानना आवश्यक है, वो सब इस वीडियो में है।
#SeminarJaipur #DrVikasDivyakirti #DrishtiIASJaipur